1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: बालों को कर्ल करने के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, पार्लर जाने के बजाय घर में ही चुटकियों में हो गया काम

VIDEO: बालों को कर्ल करने के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, पार्लर जाने के बजाय घर में ही चुटकियों में हो गया काम

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 25, 2024 05:56 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 05:56 pm IST

बालों को कर्ल करने के लिए दो लड़कियों ने ऐसी तरकीब निकाली की अब पार्लर जाने का झंझट भी खत्म हो गया। वीडियो में देखें आखिर घर पर ही बीना किसी कर्लर मशीन के अपने बालों को कैसे कर्ल कर सकते हैं।

बालों को कर्ल करती हुई लड़कियां- India TV Hindi
बालों को कर्ल करती हुई लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर लड़कियों को किसी पार्टी या फंक्शन में जाना होता है तो वे सबसे पहले पार्लर जाती हैं। जहां उनका अच्छे से मेकओवर होता है। मेकओवर में फेशियल, हेयर स्टाइल वगैरह सबकुछ होता है। जहां लंबा-चौड़ा बिल भी आता है और समय में भी देना पड़ता है। अब ऐसे में पैसा और समय दोनों बचाने के लिए इन लड़कियों ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि घर बैठे काम हो गया। काम तो हो गया लेकिन अंत में इस जद्दोजहद भरे कारनामे का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। फिलहाल लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

बालों को कर्ल करने के लिए लड़कियों ने अपनाया ये तरीका 

दरअसल, वीडियो में दिख रही लड़कियों को किसी पार्टी या फंक्शन में जाना था। इसके लिए उनमें से एक को अपने बाल कर्ल करवाने थे। अब ये लड़कियां बालों को कर्ल करवाने पार्लर जाती तो ठीक-ठाक बिल भी आता और समय भी काफी चला जाता। ऐसे में बालों को कर्ल करने के लिए इन लड़कियों ने पुराने देसी तरीके को आजमाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियों में से एक आग में एक लोहे की सड़सी को गर्म करती है। फिर वह दूसरी लड़की के बालों को उस सड़सी में फंसाकर इसे बालों को कर्ल करने लगती है। इतने में कर्ल होने के बाद जब लड़की बालों से उस सड़सी को निकालने लगती है तब अचानक से दूसरी लड़की का कान जल जाता है और वह चीख पड़ती है। इसके बाद वह लड़की अपने बालों को देखती है। हालांकि बाल तो सही से कर्ल हो गए थे लेकिन दूसरी लड़की का एक कान जल गया था।

वीडियो देख लड़कियों के मजे लेने लगे लोग

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rs_makeover_nd_academy नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर इन लड़कियों का मजाक भी उड़ाया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - बेचारी का कान जला दिया। दूसरे ने लिखा - मजाक मत बनाओ, अपने बुजुर्गो से पूछो, ये काफी पुराना तरीका हुआ करता था। तीसरे ने लिखा - बालों के साथ-साथ कान पर भी डिजाइन बना दिया।

ये भी पढ़ें:

हसबैंड को चीट कर रही थी महिला, बेबी शॉवर पार्टी में पति ने रिश्तेदारों को दिखाया पत्नी की काली करतूतों का Video

Bike के पहिए में फंसा दुपट्टा, हादसा हो उससे पहले देवदूत बनकर पहुंचा युवक, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।