1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ी पर जाकर दीदी ने बनाई रील, लोगों ने Video देख बोला- 'ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काट'

पहाड़ी पर जाकर दीदी ने बनाई रील, लोगों ने Video देख बोला- 'ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काट'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 14, 2025 12:35 pm IST,  Updated : Jan 14, 2025 12:35 pm IST

एक लड़की ने किसी पहाड़ पर जाकर वहां मेला फिल्म का एक सीन करते हुए अपनी रील बनाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों का कमेंट आना भी शुरू हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल कई लोग आपको सोशल मीडिया पर ऐसे मिलेंगे जो सिर्फ रील बनाने के लिए और वायरल होने के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो रील बनाकर कई लोग फेमस हुए हैं और उनका कंटेंट लोग काफी पसंद भी करते हैं मगर ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है। कोई ओवरएक्टिंग के चक्कर में तो कोई अतरंगी हरकत के चक्कर में लोगों से ट्रोल हो जाता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें लोगों ने रील बनाने वाले को ट्रोल किया है। अभी भी एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने मेला फिल्म तो देखी ही होगी। उसमें एक सीन आता है जब हिरोइन फिल्म के विलन गुजर्र को धमकी देती है कि वो उसका सर्वनाश करने वापस आएगी और पहाड़ से नीचे गिर जाती है। उसी सीन को एक लड़की ने करते हुए रील बनाया है। असली लगे इसलिए पहाड़ी से लुढ़कते हुए नीचे गिरती हुई भी नजर आ रही है। मगर उसकी एक्टिंग लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और इसलिए लोग उस लड़की को कमेंट करके ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को ट्रोल बताने से पहले आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर miss_pooja_official_887 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 73 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा- ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काट। दूसरे यूजर ने लिखा- बहन जिंदा है या टपक गई। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज भी सोच रहा होगा कि ऊपर ले गया तो ऊपर भी दिमाग ही खराब करेगी तभी तो नहीं लेकर गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस करो दुपट्टा को शर्म आ रही है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी टिप तो कोई दिल टूटा आशिक ही दे सकता है, वायरल फोटो देखकर आपको भी आएगी हंसी

रील के लिए बच्चे के साथ ऐसा कौन करता है? Video देख लोगों ने कहा- 'मां के नाम पर कलंक'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।