1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के साथ वार्डन ने किया डांस, वायरल वीडियो पर लोगों ने बरसाया अपना प्यार

गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के साथ वार्डन ने किया डांस, वायरल वीडियो पर लोगों ने बरसाया अपना प्यार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 10, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Jan 11, 2025 06:23 am IST

वीडियो में हॉस्टल की लड़कियों को जिगर मा बड़ी आग है गाने पर झूम-झूमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। लड़कियों को डांस करता देख हॉस्टल की वार्डन भी डांस करने पर मजबूर हो जाती हैं।

हॉस्टल में डांस करतीं लड़कियां- India TV Hindi
हॉस्टल में डांस करतीं लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हॉस्टल लाइफ की एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक गर्ल्स हॉस्टल की हॉस्टल वार्डन ने अपने डांस से सभी लड़कियों को चौंका दिया और उनका दिल खुश कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल की लड़कियों के साथ वार्डन ने अपने डांस से ऐसा रंग जमाया कि हॉस्टल में तहलका ही मच गया। आप देख सकते हैं कि हॉस्टल की लड़कियां कॉरिडॉर में अपने डांस से पूरा हॉस्टल हिला रही हैं। लड़कियों के जोश को बिपाशा बसु का गाना और भी परवान दे देता है। 

हॉस्टल की लड़कियों के साथ वार्डन ने किया डांस

हॉस्टल में जैसे ही जिगर मा बड़ी आग गाना बजा वैसे ही हॉस्टल की ये लड़कियां झूम झूमकर नाचने और उछलने लगती हैं। इसके बाद ही होती है हॉस्टल के वॉर्डन की एंट्री, जहां पहले तो वॉर्डन डांस के लिए मना करती है, लेकिन लड़कियों के जोश के आगे उनका भी दिल पिघल जाता है और वे भी डांस करने लगती हैं। लड़कियों के डांस का शोर सुनकर हॉस्टल की वॉर्डन पर ऐसा जोश चढ़ता है कि वह उछ उछल कर गाने पर ठुमके लगाने शुरू कर देती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिस पर यूजर्स अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

वीडियो पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को Youtube पर @Comedy Craze Casey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....क्या बात है, दिन बन गया. एक और यूजर ने लिखा...ये डांस नहीं, जज्बात है, प्यार है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....कोई तो रोक लो, कतई जहर वाला डांस किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:

Video: जो लड़ सका वहीं तो महान है! नदी में मगरमच्छों से घिरा जेब्रा, मौत थी निश्चित लेकिन अंत में पलट दिया पासा

हाथ है या हथौड़ा, इस शख्स के हाथों के आगे सनी देओल के ढाई किलो वाले भी हाथ कुछ नहीं, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।