1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वैलेंटाइन डे से पहले गोह की ऐसी हरकत देख आपको भी आ जाएगी शर्म, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वैलेंटाइन डे से पहले गोह की ऐसी हरकत देख आपको भी आ जाएगी शर्म, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

 Published : Feb 06, 2023 07:37 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 07:37 pm IST

इस वीडियो में दो जानवर एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि जानवरों के भीतर भी एक प्रेम छिपा हुआ रहता है।

goh ka video- India TV Hindi
गोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Image Source : INSTAGRAM

आपको भी कभी न कभी प्यार हुआ होगा। इस धरती पर बिना प्यार के कोई नहीं रह सकता। एक परिवार में सभी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तभी एक रिश्ते की नींव बनी रहती है। अगर कोई कहे कि उसे किसी से प्यार नहीं है तो यकीन करना बहुत मुश्किल होगा है। आप सोच रहे होंगे कि हम प्यार की बात क्यों कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दो जानवर एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि जानवरों के भीतर भी एक प्रेम छिपा हुआ रहता है। 

आपने ऐसा प्रेम नहीं देखा होगा? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो गोह नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले आपने इंटरनेट पर दो जानवरों के बीच जमकर लड़ाई होते हुए वीडियो देखी होगी। आज पहली बार आप किसी जानवर के जोड़े का वीडियो देख रहे होंगे। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों कितने प्यार से एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। ऐसे जानवरों को देखने का यह एक दुर्लभ अवसर होता है।

दोनों के बीच प्यार देख यूजर्स ने क्या कहा?
इस वीडियो को इंस्टा यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को एक मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि देखिए जानवर कैसे प्यार से रहते हैं। एक यूजर ने कहा कि इंसान को सीखने की जरूरत है। दोनों बहुत प्यार कर रहे हैं। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद भी इसे जरूर शेयर करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।