1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर एक शिक्षक बने चर्चा का विषय, अपने स्टूडेंट्स के साथ खेलते हैं सैकड़ापति

सोशल मीडिया पर एक शिक्षक बने चर्चा का विषय, अपने स्टूडेंट्स के साथ खेलते हैं सैकड़ापति

 Published : Nov 24, 2022 04:07 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 04:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक शिक्षक का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स शिक्षक की काफी सराहना कर रहे हैं।

यूजर्स शिक्षक की काफी सराहना कर रहे हैं- India TV Hindi
यूजर्स शिक्षक की काफी सराहना कर रहे हैं Image Source : FACEBOOK/JAWEDALAM

इंसान जीवन में जो कुछ भी हासिल करता है, उसमें एक अच्छे शिक्षक काफी योगदान होता है। एक शिक्षक जितने बेहतर तरीके से अपने छात्रों को मूल विषय समझाता है, वही जीवनभर न केवल उसे याद रहती हैं, बल्कि काम भी आती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शिक्षक के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने शिक्षकों को बेहद खास अंदाज में पढ़ाते हैं। वह कभी कौन बनेगा करोड़पति को अभिताभ बच्चन बन जाते हैं, तो कभी सैंटा क्लॉज बन जाते हैं। इनकी तो सारी वीडियो ही वायरल होती है लेकिन एक वीडियो ऐसा है, जिसके के बारे में हर कोई चर्चा कर रहा है। 

बच्चों के साथ खेलते हैं सैकड़ापति 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शिक्षक बच्चों के साथ सैकड़ापति खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को बहुत सारा प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को जावेद आलम नाम के एक फेसबुक यूजर्स के द्वारा अपलोड किया गया है। ऐसे तो इस वीडियो को 16 अक्टूबर को अपलोड किया गया था लेकिन आज भी ये वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो 8 हजार 200 लोगों ने लाइक्स और 703 लोगों ने शेयर किया है।

वहीं इस वीडियो को अबतक 68 हजार बार देखा जा चुका है। इनके प्रोफाइल कई अन्य वीडियो भी जो मिलियन बार देखे जा चुके हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि शिक्षक महानायक अमिताभ बच्चन के स्टाइल में बच्चों के साथ सैकड़ापति खेल रहे हैं और हॉट सीट पर बैठी अनुराधा से सवाल कर रहे हैं। 

कौन हैं वायरल जावेद आलम?
इस संबंध में जावेद आलम से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, सभी वीडियो मेरे ही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी वीडियो को मेरे फेसबुक प्रोफाइल से अपलोड किया गया है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ये कहां के रहने वाले हैं और क्या करते हैं। तो चलिए आपको इसका भी जवाब देते हैं। जावेद आलम गोरखपुर के महाराजगंज जिले के रहने वाले हैं। ये पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। वहीं जो आप वायरल वीडियो देख रहे हैं वो पूर्व मध्य विद्यालय रौतार का है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।