1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन के सामने पटाखों से डर गया दूल्हा, लोगों ने लिए मजे, कहा- 'आशिक ने गोली चलाई है'

दुल्हन के सामने पटाखों से डर गया दूल्हा, लोगों ने लिए मजे, कहा- 'आशिक ने गोली चलाई है'

 Published : Mar 17, 2023 05:26 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 05:26 pm IST

वैसे शादियों में खुशियों के लिए बहुत कुछ किया जाता है। जैसे इस वीडियो में दोस्त दूल्हे के साथ करते हैं।

viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

आए दिन सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े वीडियोज शेयर किए जाते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही वीडियो लोगों का दिल जीत पाते हैं। उन वीडियो को देखन के बाद लगता है कि क्या सच मे लोग ऐसा भी कर सकते हैं। वैसे शादियों में खुशियों के लिए बहुत कुछ किया जाता है। जैसे इस वीडियो में दोस्त दूल्हे के साथ करते हैं।

एकदम से दूल्हा डर जाता है

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें हम देख सकते हैं कि कैसे जयमाला रस्म के दौरान दूल्हे के दोस्त उसके साथ मजाक कर रहे होते हैं। जहां दूल्हा रोमांटिक होने की कोशिश कर रहा होता है। तभी दूल्हे के दोस्त ऐसा कुछ करते हैं कि दूल्हा डर जाता है। दोस्तों की बदौलत वह दुल्हन के सामने हंसी का पात्र बन जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे।

फिर दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने केयरिंग और रोमांटिक होने की कोशिश करने लगता है और इसी बीच उसके दोस्त पटाखे फोड़ देते हैं जिससे दूल्हा बुरी तरह से डर जाता है। खास बात यह रही कि दूल्हे के अलावा पटाखों से किसी को परेशानी नहीं हुई। समझा जा सकता है कि ऐसे मौके पर दूल्हा डर ही जाएगा। 

यूजर्स के रिएक्श चौंकाने वाले
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर कई लाख व्यूज गए हैं। वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडिय पर यूजर्स के रिएक्शन देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि दूल्हे के पोपट बन गया। एक यूजर ने  लिखा कि भाई लगा कि आशिक ने फायर किया है। इस वीडियो पर बेहद ही फनी रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।