Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह...', लड़के ने CM सैनी से की अपील, Video में देखें फिर क्या हुआ

'आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह...', लड़के ने CM सैनी से की अपील, Video में देखें फिर क्या हुआ

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Feb 19, 2026 11:24 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 11:38 pm IST

'आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह...', जब एक युवक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से सैनी से ये अपील की तो सीएम सैनी ने भी बड़ा दिल दिखाया और युवक को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा लिया।

cm nayab singh saini man helicopter ride- India TV Hindi
Image Source : REPORTER सीएम सैनी ने युवक को कराई हेलीकॉप्टर से यात्रा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक सीएम सैनी से उसे हेलीकॉप्टर में बैठाने की अपील करता दिख रहा है। युवक की अपील सुनकर सीएम सैनी ने भी बड़ा दिल दिखाया और युवक को बुलाकर हेलीकॉप्टर में अपने पास ही बैठा लिया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि मामले इस बारे में क्या कुछ पता लगा है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जींद जिले के उचाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जब सीएम सैनी कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद अपने हेलीकॉप्टर में जा रहे थे तभी एक युवक ने पीछे भीड़ में से आवाज दी- “आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह; बिठावैगा के!” ऐसे में लड़के की पुकार सुनकर CM नायब सिंह सैनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसे अपने पास बुलाया और हेलीकॉप्टर में बिठाया।" जानकारी के मुताबिक, सीएम सैनी ने युवक से करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की।

 

उचाना में क्या बोले सीएम सैनी?

सीएम सैनी ने बुधवार को उचाना क्षेत्र के विकास के लिए 103 करोड़ 31 लाख की पांच परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। उचाना की रैली में सीएम सैनी ने कहा- "हरियाणा के 'Heart' जींद में आयोजित 'उचाना विधानसभा क्षेत्र धन्यवाद रैली' में आई जींद की सरदारी को राम-राम ! लंबे समय तक इस क्षेत्र को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया, लेकिन विकास नहीं हुआ। पहली बार उचाना की भूमि से कमल का फूल खिलाकर पीएम नरेंद्र मोदी को और अधिक मजबूत करने का कार्य यहां की सम्मानित जनता ने किया। मेरे परिवारजनों की विशाल उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नीयत पर विश्वास का प्रमाण है।  उचाना विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए 103 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर उपस्थित सभी परिवारजनों का आभार प्रकट किया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा झूठ और भ्रम की राजनीति ही की है।"

ये भी पढ़ें- काम और रील में संतुलन बनाना कोई इस महिला से सीखे, Video हो रहा है वायरल

शख्स ने एक छोटे बच्चे को पिलाई सिगरेट, Video देख सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा आपका गुस्सा

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement