Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Hathi Ka Video: हाथी और गेंडे के बीच हुई भीषण लड़ाई, बेचारा पैर से दब गया बच्चा, देखें वीडियो

Hathi Ka Video: हाथी और गेंडे के बीच हुई भीषण लड़ाई, बेचारा पैर से दब गया बच्चा, देखें वीडियो

Written By: Avinash Rai Published : Feb 28, 2023 04:20 pm IST, Updated : Feb 28, 2023 04:20 pm IST

जंगल का सबसे ताकतवर जानवर और विशालकाय जानवर हाथी को माना जाता है। वहीं गेंडा भी ताकत में किसी से कम नहीं होता है। हाथी और गेंडे दोनों की खासियत ये हैं कि वैसे तो ये जानवर बेहद शांत स्वभाव के हैं लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो फिर इतनी तबाही मचाते हैं कि उस स्थिति को संभाल पाना मुश्किल होता है।

Hathi Ka Video hathi aur genda ki ladai wild animal attacks elephant vs rhino fight google trends vi- India TV Hindi
Image Source : SOURCE/INSTAGRAM हाथी और गेंडे के बीच हुई भीषण लड़ाई

Hathi Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है। रील्स व फेसबुक के माध्यम से तरह तरह के वीडियो आपके फोन पर आपको देखने को मिलते होंगे। ऐसे में जंगलों से संबंधित वीडियो को लोगों द्वारा खासा पसंद किया जाता है। इसमें अगर दो जानवरों के बीच का वीडियो हो तो मत ही पूछिए। क्योंकि जंगलों में शिकार के वीडियो को सबसे ज्यादा पसंद आता है और कई बार दो जानवरों के बीच की लड़ाई को भी खासा पसंद किया जाता है।

जंगल में मचा बवाल

जंगल का सबसे ताकतवर जानवर और विशालकाय जानवर हाथी को माना जाता है। वहीं गेंडा भी ताकत में किसी से कम नहीं होता है। हाथी और गेंडे दोनों की खासियत ये हैं कि वैसे तो ये जानवर बेहद शांत स्वभाव के हैं लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो फिर इतनी तबाही मचाते हैं कि उस स्थिति को संभाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में क्या हो जब ये दोनों ही जानवर आपस में भिड़ जाएं। क्योंकि इस वीडियो में जो हम आपको दिखाने वाले हैं उसे देखकर आपको समझ आ जाएगा कि दोनों ही जानवर कितने खतरनाक हैं और इनकी लड़ाई कितनी खतरनाक हो सकती है।

गेंडे और हाथी की भयंकर लड़ाई

हमारे पास जो वायरल वीडियो आया है जिसमें जंगल में एक तालाब किनारे गेंडा और हाथी पानी पीने आए होते हैं। लेकिन तभी गेंडा और हाथी के बीच लड़ाई हो जाती है। दोनों की लड़ाई के बीच बेचारा गेंडे का बच्चा पिस जाता है। तभी हाथी गेंडे को धकेलता है और गेंडा हाथी को धकेलने का और उसे घायल करने का प्रयास करता है। इसके बाद हाथी गुस्सा होकर गेंडे को धक्का देने लगता है और गेंडा हाथी के सामने टिक नहीं पाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी मजे ले रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर waowafrica नाम के एकाउंट से अपलोड किया गया है।

ये भी पढ़ें- 825 किलो प्याज बेचने बाजार पहुंचा किसान, 0 रुपये हुआ फायदा, किसान बोले- हम जिंदा कैसे रहें...

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement