1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आरिफ और सारस फिर से मिल गए हैं? जानिए सच क्या है?

क्या आरिफ और सारस फिर से मिल गए हैं? जानिए सच क्या है?

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Mar 24, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 12:45 pm IST

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि सारस और आरिफ फिर से एक हो गए हैं। क्या वाकई सारस आरिफ के पास चला गया है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

Story of Arif and Saras- India TV Hindi
दोनों दोस्त फिर मिल गए क्या? Image Source : SOCIAL MEDIA

सारस और आरिफ की दोस्ती के बारे में पूरी दुनिया जान चुकी है। दोनों की दोस्ती ने ऐसा किस्सा लिख ​​दिया कि अब हर कोई इनके बारे में बात कर रहा है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी इनकी दोस्ती के चर्चे रहे। इनकी दोस्ती कुछ ही महीनों तक ही चली। वन विभाग ने आरिफ के पास से सारस को ले लिया था। इन सबके बीच एक खबर सामने आई कि सारस फिर से आरिफ के पास चला गया है। यह दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि सारस और आरिफ फिर से एक हो गए हैं। क्या वाकई सारस आरिफ के पास चला गया है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

क्या सच में आरिफ के पास सारस चल गया?

सोशल मीडिया और खबरों के दावों पर आरिफ ने खुद ही विराम लगा दिया है। आरिफ ने खुद बताया कि सारस मेरे पास नहीं आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालकर जानकारी दी। आरिफ ने लिखा कि सोशल मीडिया व यूट्यूब चैनल पर फर्जी अफवाह उड़ाई जा रही है कि मेरा यानी आरिफ का सारस मिल गया है, लेकिन यह सब अफवाह है। अभी भी मेरा दोस्त, मेरा सारस वन विभाग की कैद में है। 

दोनों की दोस्ती कैसे हुई?

अब जानते हैं कि युवक की दोस्ती सारस कैसे हुई? अगस्त 2022 में आरिफ खान को खेतों में ये सारस मिला था। सारस पूरी तरह से घायल था। आरिफ ने सारस की इलाज कराई इसके बाद से सारस घर में ही रहने लगा। घरवालों को लगा कि वह ठीक होकर उड़ जाएगा लेकिन सारस ने आरिफ को छोड़ने का नाम नहीं लिया। दोनों के बीच पक्की दोस्ती हो गई। ऐसा हो गया था कि आरिफ जहां भी जाते सारस उनके पीछे लग जाता था। वह भी बाइक पर पीछा करने लगता था। दोनों की दोस्ती ने अलग ही कहानी रची थी लेकिन वन विभाग की टीम दोनों की दोस्ती के बीच आ गई। अब आरिफ से सारस दूर चला गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।