1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने हेलिकॉप्टर को धक्का लगाते देखा है? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

क्या आपने हेलिकॉप्टर को धक्का लगाते देखा है? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

 Published : Feb 01, 2023 11:22 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 11:22 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद यकीन करना मुश्किल है कि जमीन छोड़कर आसमान में उड़ान भरने वाला हेलिकॉप्टर को धक्का दिया जा रहा है।

helicopter being pushed viral video- India TV Hindi
हेलिकॉप्टर को धक्का दिया जा रहा है। Image Source : TWITTER

आपने अक्सर सड़कों पर देखा होगा कि जब कोई कार या बाइक खराब हो जाती है तो लोग उसे धकेल कर ले जाते हैं। क्या आप यकीन करेंगे अगर हम कहें कि एक हेलिकॉप्टर की भी हालत कुछ ऐसी ही हो गई है? यह भी सुनने में अजीब लगता है। आसमान को छूने वाले हेलीकॉप्टर को धक्का देना पड़ा, ये अपने आप में अजीब खबर है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको क्या बता रहे हैं। हमारी बातों पर विश्वास न करें। आप देखिए ये वीडियो, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के खराब होने पर लोगों ने उसे धक्का दिया गया है।

वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला और सफेद रंग का हेलीकॉप्टर नजर आ रहा है। हेलीकॉप्टर एक मैदान में खड़ा है। आप वीडियो में देखेंगे कि कुछ लोग हेलिकॉप्टर को धक्का देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यकीन करना मुश्किल है कि जमीन छोड़कर आसमान में उड़ान भरने वाला हेलिकॉप्टर को धक्का दिया जा रहा है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि एक युवक धक्का मारकर रील बनाने की बात कहता है। वहीं, पीछे सीटी की आवाज भी सुनाई दे रही है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि वाकई हेलीकॉप्टर को धक्का दिया जा रहा है या नहीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक हमने आपको जानकारी दी। 

किसने वीडियो किया पोस्ट
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट की है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि हेलिकॉप्टर को भी लगाया जा रहा धक्का?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।