इंसान जो कर्म करता है, उसे उसके मुताबिक फल मिलते हैं। आप सभी ने इस बात को अलग-अलग तरीके से तो सुना ही होगा। आप में से बहुत सारे लोग यह भी मानते होंगे कि कर्म का फल मिलता जरूर है मगर कुछ मामले में यह फल देर से मिलता है। कभी जल्दी मिलता है तो कभी इंसान को उसके किए का फल हाथों-हाथ मिल जाता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो सभी को यह बताता है कि कैसे लोगों को उनके किए का फल हाथों-हाथ मिल जाता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह सड़क पर बारिश के बाद पानी भर गया है। वहीं पर एक लड़का जो साइकिल पर जा रहा है, वो बहुत ही ध्यान से जा रहा है। तभी नजर आता है कि एक शख्स तेजी से अपनी कार निकालते हुए वहां से जाता है। अब कार की रफ्तार तेज थी जिस कारण पानी के छींटे उस बंदे पर चली जाती हैं। मगर तभी नजर आता है कि कार वाले को उसके किए का फल मिल जाता है। वीडियो में दिखता है कि कुछ दूर जाते ही कार का बैलेंस बिगड़ता है और वो पलट जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कर्मा इज बैक। दूसरे यूजर ने लिखा- छपरी ड्राइवर है। तीसरे यूजर ने लिखा- पूरी संतुष्टी मिल गई। चौथे यूजर ने लिखा- हमारे देश में ऐसे नमूनों की कमी नहीं है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था लड़का, अचानक आया दिल का दौरा और हो गई मौत, देखें Video
गुस्सैल गाय का निशाना बन गई पैदल चलती लड़की, Video भी हो रहा है वायरल