1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Corporate में कितने लोगों के होते हैं extramarital affair? लड़की का दावा आपको कर देगा हैरान

Corporate में कितने लोगों के होते हैं extramarital affair? लड़की का दावा आपको कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 28, 2026 09:23 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 09:23 am IST

एक वीडियो अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़की ने ऐसा दावा किया जिसे सुनने के बाद कई सारे लोग दंग हो जाएंगे। वहीं बहुत सारे लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VENOM1S

कई सारे लोग ऐसा बोलते हैं कि कॉरपोरेट वर्ल्ड में लोगों का अफेयर खूब चलता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यह कहते हैं कि कॉर्पोरेट में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी चलता है। आप सभी को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में तो पता ही होगा। आप अगर ये सोच रहे हैं कि हम एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कॉरपोरेट में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बता रही है और लड़की के बताए आंकड़े आपको हैरान कर देंगे।

वीडियो में लड़की ने क्या बोला?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें लड़की बोलती है, 'कॉरपोरेट में आधी से ज्यादा लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे हैं। तो शादी क्यों कर रहे हैं लोग। शादी प्यार के लिए होती है और लोग शादी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने मां-बाप का ध्यान रखने के लिए चाहिए और बच्चे पैदा करने के लिए कोई चाहिए। अरे यार बच्चे गोद ले लो और मां-बाप का ध्यान रखने के लिए कोई बाई रख लो।' लड़की ने आगे जो कहा, आप वीडियो में ही सुन लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @venom1s नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गांव देहात वाली लड़की से ही करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- लगभग सभी औरतों को यह पसंद है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने जितना देखा है उसके हिसाब से 90% से ज्यादा। एक अन्य यूजर ने लिखा- सही कहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

SBI की PO ने बताई अपनी इन-हैंड सैलरी, पूरी तनख्वाह जानकर हैरान रह गई जनता

गर्लफ्रेंड को वश में करें! वायरल हो रही फोटो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।