नई दिल्ली: ई-रिक्शा आज के समय में कहीं भी आने-जाने के लिए एक सस्ता और सरल यातायात का साधन है। यह ग्राहकों को भी कम रुपयों में आरामदायक यात्रा का अनुभव देता है और अपने ड्राइवर का भी दिनभर का खर्च निकाल देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ई-रिक्शा चलाकर एक दिन में कितना कमाया जा सकता है? एक इंफ्लुएंसर ने इसके बारे में जानकारी दी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक इंफ्लुएंसर ई-रिक्शा में बैठकर सवारियां भरता है और उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचाता है। वह बार-बार ऐसा करता है और अपना वीडियो भी शूट करता है। वो बताता है कि मिनिमम किराया 10 रुपए और मैक्जिमम 20 रुपए है। वह बताता है कि महज 4 घंटे में उसने 90 सवारियों को ई-रिक्शा में बैठाया और ड्रॉप किया।
वीडियो के आखिर में इंफ्लुएंसर बताता है कि उसने 12 घंटे ईरिक्शा चलाकर 3200 रुपए कमाए हैं, जिसमें एक दिन का 400 रुपए गाड़ी मालिक को देना होगा। 120 रुपए पार्किंग का देना होगा। तो एक दिन का प्रॉफिट हुआ 2700 रुपए और एक महीने का हुआ 81000 रुपए और एक साल का हुआ 9 लाख 72 हजार रुपए।
इस वीडियो के कमेंट में लोग कह रहे हैं कि इतना रुपए तो अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी नहीं कमा पाते। ajays_ingh4539 नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा, "कौन सी जगह चल रहा था ई-रिक्शा, मैं भी वहीं चलाऊंगा। 3200 का आदमी हूं।"
saami_khan नाम के यूजर ने लिखा, "ये कॉरपोरेट मजदूरों से बेहतर है। ना शिफ्ट की टेंशन, ना मैनेजर की सुनना या ना टैक्स देना।"
_mr_nirale_13 ने लिखा, "भाई मैं भी रिक्शा ही चलता हूं इतना मत फेंको आप।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब