Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा एक्सपेरिमेंट खूब चर्चा में है। एक कंटेंट क्रिएटर ने रोल्स-रॉयस जैसी लग्जरी कार को चाय स्टॉल में बदल दिया और लोगों को 'रॉयल चाय' का अनुभव कराया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पूछ रहे हैं-क्या ऐसी लग्जरी सेटिंग में साधारण चाय बेचकर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया जा सकता है? लेकिन हकीकत थोड़ी अलग निकली।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @deluxebhaiyaji नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में उसने कहा, 'देखते हैं रोल्स-रॉयस में चाय बेचकर कितना पैसा कमाया जा सकता है।' सबसे पहले, वह लग्जरी कार किराए पर देने वाली जगह पर गए और गाड़ी किराए पर ली। उसके बाद, उन्होंने एक चाय की दुकान के मालिक के साथ अपना विचार साझा किया और वे सहमत हो गए। फिर उन्होंने तैयारियां शुरू कीं, जैसे बोर्ड प्रिंट करना, ग्राहकों के लिए लाल कालीन बिछाना और चाय के साथ परोसने के लिए कुकीज़ और बिस्कुट का इंतजाम करना। वीडियो में दिखाया गया कि ग्राहक उत्सुक थे और रुचि दिखा रहे थे। परिवारों सहित कई लोग इस अनुभव के लिए आए थे। "वैसे, यह एक प्रयोग है," चाय विक्रेता ने स्पष्ट किया।
कितनी हुई कमाई
अंत में आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं। कुल खर्च 1,08,000 रुपये रहा, जिसमें कार का किराया 1 लाख रुपये सबसे बड़ा हिस्सा था। बाकी खर्च सामग्री, सेटअप और प्रमोशन पर हुए। वहीं, कुल कमाई 88,400 रुपये रही-यानी करीब 19,600 रुपये का घाटा। क्रिएटर ने खुद माना कि "मुनाफा नहीं हुआ, लेकिन लोगों को खुशी मिली, यही काफी है।" फिर भी वीडियो वायरल हो गया और हजारों लाइक्स-कमेंट्स मिले। कई यूजर्स ने इसे क्रिएटिव आइडिया बताया तो कुछ ने कहा कि ब्रांडिंग और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह अच्छा स्टंट साबित हुआ।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और इसे 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 1 मिलियन से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया। हजारों यूजर्स ने इस पर टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा कि, 'आपको देखकर बहुत खुशी हुई... भाई, आप दूसरों के जीवन में खुशियां ला रहे हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'यार!!! इसे बैंगलोर में करो। तुम खूब पैसा कमा सकते हो। लोग शानदार अनुभव के लिए पैसे देते हैं!!!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई तुम अलग ग्रह के हो। बहुत बढ़िया।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा
तरबूज पर हरी धारियां क्यों बनी होती हैं, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा