1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऋतिक रोशन ने पकड़ी गर्लफ्रेंड सबा की हील्स, इंटरनेट पर छाई तस्वीर, लड़कियां बोली- मुझे कब ऐसा लड़का मिलेगा

ऋतिक रोशन ने पकड़ी गर्लफ्रेंड सबा की हील्स, इंटरनेट पर छाई तस्वीर, लड़कियां बोली- मुझे कब ऐसा लड़का मिलेगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 05, 2023 11:25 am IST,  Updated : Apr 05, 2023 11:25 am IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें ऋतिक रोशन अपनी नई गर्लफ्रेंड की सैंडल अपने हाथों में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर उनकी यह तस्वीर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है।

सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की फोटो हो रही वायरल।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की फोटो हो रही वायरल। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की हील्स पकड़े हुए खड़े हैं। ऋतिक और सबा को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के स्टार-स्टडेड लॉन्च में देखा गया। एक ट्विटर यूजर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में ऋतिक सबा की हील्स पकड़े नजर आ रहे हैं। टॉम हॉलैंड जेंडया, गिगी हदीद, शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और वरुण धवन सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

साथ में दिखाई दिए ऋतिक और उनकी नई गर्लफ्रेंड

ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी है और हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। दोनों साथ में दिखाई देते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक अगली बार सिद्धार्थ आनंद की अगली निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे।

यूजर्स को पसंद आया ऋतिक का यह दिवानापन

ऋतिक रोशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है, खासकर लड़कियों के बीच। ऋतिक रोशन का अपनी गर्लफ्रेंड के लिए यह दिवानापन देख लड़कियों का कहना है कि उन्हें भी ऋतिक रोशन जैसा ही बॉयफ्रेंड चाहिए। ऋतिक के इस नए अंदाज को देख उनकी गर्ल्स फैन ने कमेंट कर लिखा- ऋतिक रोशन एक कम्पलीट बॉयफ्रेंड हैं। एक दूसरी यूजर ने लिखा- गुड लुक्स के साथ-साथ लड़की को कैसे स्पेशल फील कराना है, यह ऋतिक रोशन से सीखें। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे कब ऐसा लड़का मिलेगा, जो मेरे सैंडिल हाथों में लिए घूमेगा।

ये भी पढ़ें:

OMG! मरे हुए मगरमच्छ को भूनकर खा गया यह बंदा, Video देखकर उड़ जाएंगे आपको होश

जब पूरे ब्रह्माण्ड पर हो जाएगा एलियंस का कब्जा, फिर ऐसे दिखेंगे पृथ्वीवासी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।