1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG! मरे हुए मगरमच्छ को भूनकर खा गया यह बंदा, Video देखकर उड़ जाएंगे आपको होश

OMG! मरे हुए मगरमच्छ को भूनकर खा गया यह बंदा, Video देखकर उड़ जाएंगे आपको होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 04, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 01:22 pm IST

दुनिया में लोग पता नहीं क्या-क्या खाते रहते हैं। लेकिन ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला है जब एक शख्स मरे हुए मगरमच्छ को भूनकर खा जाता है।

मगरमच्छ खाता हुआ शख्स।- India TV Hindi
मगरमच्छ खाता हुआ शख्स। Image Source : INSTAGRAM

मगरमच्छ दुनिया में सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। पानी में तो इसकी ताकत का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। पानी में यह बड़े से बड़े जानवरों तक को खा जाता है। कभी-कभी इसके शिकार के रूप में शेर-बाघ भी अपनी जान गंवा देते हैं। मगरमच्छ के सामने इंसान की क्या हैसियत है आप इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए। लेकिन क्या आप इस बात को मानेंगे कि एक इंसान मगरमच्छ को मारकर फिर उसे भूनकर खा जाता है। यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

मरे हुए मगरमच्छ को भूनकर खाया

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक इंसान आराम से अपने सोफे पर बैठा हुआ है। तभी उसके सामने एक बड़ा सा मरा हुआ मगरमच्छ भूनकर परोस दिया जाता है। शख्स उस भूने हुए मगरमच्छ को देखकर इतना खुश हो जाता है कि वह उस मरे हुए मगरमच्छ को पहले किस करता है फिर उसकी टांग मुर्गे के लेग पीस की तरह तोड़कर उसे बहुत ही चाव से खाता है। शख्स को भूना हुआ मगरमच्छ इतना अच्छा लगता है कि वह उसे अपने फेवरेट फूड की तरह मजे से खाता है। खैर मगरमच्छ की टांग तो उसे लजीज लगी लेकिन वीडियो देखकर आपको इतना घिन्न आएगा कि मानो आपको कहीं उल्टी न हो जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

वायरल हो रहा यह वीडियो देखने से किसी होटल का लग रहा है। वीडियो को लेकर इंडिया टीवी कोई पुष्टि नहीं करता। वीडियो कब और कहां की है इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही थी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। मगरमच्छ खाने का यह वीडियो कहां का हो सकता है आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

जब पूरे ब्रह्माण्ड पर हो जाएगा एलियंस का कब्जा, फिर ऐसे दिखेंगे पृथ्वीवासी

गांधी जी और नेहरू समेत कई महान हस्तियां सेल्फी लेते हुए दिखे, AI ने बनाई तस्वीरें, आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।