1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई के इस ऑटो ड्राइवर ने छुआ लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मुंबई के इस ऑटो ड्राइवर ने छुआ लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Published : Apr 03, 2023 10:29 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 10:33 pm IST

अगर कोई ऑटो वाला आपको फ्री में पानी देने आए तो आपको कैसा लगेगा? यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह हकीकत है।

viral mumbai auto wala- India TV Hindi
वायरल मुंबई ऑटो वाला Image Source : TWITTER/@123_NANDINI

गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा पानी की किल्लत हो जाती है। हम कहीं सड़कों पर निकलते हैं और प्यास लग गई तो क्या होगा, जब हमें पानी के पीने के लिए नल या पानी की बोतल खरीदने के लिए दुकान नहीं मिले। ऐसे में जाहिर सी बात है कि हम पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगेंगे। तभी कोई ऑटो वाला आपको फ्री में पानी देने आए तो आपको कैसा लगेगा? यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह हकीकत है। एक ऑटो चालक जो लोगों को पीने के लिए पानी फ्री में देता है। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा खूब हो रही है।

पानी और बिस्किट देते हैं

वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि एक ऑटो नजर आ रहा है। ऑटो में पानी की बोतल का स्टैंड बनाया गया है। जिसमें पीने के पानी के लिए पानी की बोतल रखी हुई है। बिस्किट भी वहीं रखे हैं। वह अपनी गाड़ी में सफर कर रहे लोगों को पानी और बिस्किट देते हैं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भी देते हैं।

फोटो देख लोगों ने क्या कहा?
इस तस्वीर को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि हावभाव मायने रखता है। मुंबई का ऑटोवाला फ्री में पानी दे रहा है। यह देखकर बहुत संतोष होता है। इस पोस्ट के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हैजा हो सकता है, तभी फोटो शेयर करने वाली लड़की ने जवाब दिया कि बोतल सील है। एक यूजर ने लिखा कि ये सबसे अच्छे ड्राइवर्स में से एक है। ऐसी यात्रा सर्वोत्तम होती है। एक यूजर ने लिखा कि दुनिया में ऐसे लोग भी होते हैं। जो लोगों के बारे में सोचते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।