1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब कबिनी के बैकवाटर्स में अचानक पर्यटकों के सामने आ गया विशालकाय मगरमच्छ; देखें VIDEO

जब कबिनी के बैकवाटर्स में अचानक पर्यटकों के सामने आ गया विशालकाय मगरमच्छ; देखें VIDEO

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 29, 2026 10:16 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 10:23 pm IST

कबिनी बैकवाटर्स में बोट राइड के दौरान एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। ये दुर्लभ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं, जो अब वायरल हो रही है।

किनारे पर दिखा मगरमच्छ- India TV Hindi
किनारे पर दिखा मगरमच्छ Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के मैसूरु में कबिनी बैकवाटर्स में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बोट सफारी पर निकले पर्यटकों का सामना एक विशालकाय मगरमच्छ से हो गया। एच.डी. कोटे स्थित कबिनी बांध के बैकवाटर्स की ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटक हमेशा की तरह जंगल सफारी के तहत बोट राइड का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर किनारे पर आराम कर रहे एक बहुत बड़े मगरमच्छ पर पड़ी। नाव के करीब आते ही मगरमच्छ की हलचल ने पर्यटकों के बीच सिहरन पैदा कर दी। गनीमत रही कि मगरमच्छ बिना किसी को नुकसान पहुंचाए पानी में चला गया।

मगरमच्छ का आकार देख पर्यटक हुए हैरान

एच.डी. कोटे में हुई इस घटना को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में मगरमच्छ का आकार देखकर लोग हैरान हैं। बताया जाता है कि कबिनी नदी में मगरमच्छों की अच्छी संख्या है, लेकिन इतने विशाल जीव का इस तरह आमना-सामना होना कम ही देखने को मिलता है।

बता दें कि कबिनी बैकवाटर्स मैसूरु के पास एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां कबिनी नदी का पानी एक बड़े तालाब या झील की तरह फैला हुआ है। यह नागरहोल टाइगर रिजर्व और बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के बीच स्थित है, जहां कबिनी नदी पर बने बांध के कारण एक विशाल जलाशय यानी बैकवाटर्स का निर्माण होता है। गर्मियों के दौरान जब पानी का स्तर कम होता है, तो इसके किनारे विशाल घास के मैदानों में बदल जाते हैं। यहां की बोट सफारी विश्व प्रसिद्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।