1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मगरमच्छ ने अपने ही साथी का कर डाला शिकार, जंगल का ये खतरनाक Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मगरमच्छ ने अपने ही साथी का कर डाला शिकार, जंगल का ये खतरनाक Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 05, 2024 07:10 am IST,  Updated : Aug 05, 2024 07:10 am IST

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भूखा और शिकारी मगरमच्छ अपने ही साथी मगरमच्छ का शिकार कर लिया और उसे अपने जबड़े में दबाकर ले जाते दिख रहा है।

एक मगरमच्छ का शिकार कर ले जाता हुआ दूसरा मगरमच्छ- India TV Hindi
एक मगरमच्छ का शिकार कर ले जाता हुआ दूसरा मगरमच्छ Image Source : SOCIAL MEDIA

वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो बहुत ही खौफनाक तो कई बेहद ही मार्मिक होते हैं। कुछ वीडियो तो इतने डरावने होते हैं कि उन्हें देखते ही लोगों की चीख निकल जाती है। जंगल का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें एक भूखे मगरमच्छ ने अपने ही साथी मगरमच्छ का शिकार कर लिया।

शिकारी मगरमच्छ ने अपने ही साथी को बनाया अपना निवाला

डेढ़ मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरा हुआ मगरमच्छा पानी के सतह के ऊपर तैर रहा है। थोड़ी देर बाद एक और मगरमच्छ उस मगरमच्छ को अपने जबड़े दबाए हुए पानी के सतह के ऊपर दिखने लगचता है। वीडियो को थोड़ी देर देखने से यह साफ पता चल जाता है कि एक मगरमच्छ ने ही दूसरे मगरमच्छ का शिकार किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेचर इज अमेजिंग (@AMAZlNGNATURE) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।”

वीडियो पर लोगों का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन

जंगल की दुनिया में शिकारी जानवरों का अपनी ही प्रजाति के जानवरों का शिकार करना सामान्य नहीं माना जाता। ऐसे में इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.8 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, 74 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जिनमें से कुछ लोगों का मानना है कि कभी-कभी मगरमच्छ और घड़ियाल अपनी ही प्रजाती के जानवरों का शिकार कर लेते हैं। जबकि कई लोग इस शिकारी मगरमच्छ की तुलना डायनासोर से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

रिक्शे वाले ने जमा मस्जिद से लाल किले का किराया मांगा 6000 रुपए, विदेशी लड़की ने Video शेयर कर सुनाई ठगी की कहानी

VIDEO: कमरे में एक साथ मौजूद थे कई सांप, शख्स आया और खिलौनों की तरह उनसे लगा खेलने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।