1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टूर्नामेंट से होस्ट को ही बाहर कर दिया, शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ी पाकिस्तानी टीम की खिल्ली

टूर्नामेंट से होस्ट को ही बाहर कर दिया, शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर उड़ी पाकिस्तानी टीम की खिल्ली

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 24, 2025 07:35 am IST,  Updated : Feb 24, 2025 07:35 am IST

पाकिस्तान के हारते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस टीम की खूब खिल्ली उड़ाई। पूरे पाकिस्तानी टीम को लोगों ने ऐसे रोस्ट किया जिसे पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी तो नहीं भूल पाएंगे।

मीम सेना ने खूब उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली- India TV Hindi
मीम सेना ने खूब उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली Image Source : SOCIAL MEDIA

चैंपियंस ट्रॉफी के तहत रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। जिसमें पाकिस्तान को 6 विकेट से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जहां भारतीय टीम की धमाकेदार जीत ने पूरे देश को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया तो वहीं, पाकिस्तान की टीम को लोगों ने खूब ट्रोल किया। पाकिस्तान की हार को लेकर खुद पाकिस्तानी भी अपनी टीम को बुरी तरह ट्रोल करते हुए नजर आए। पाकिस्तान की पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तो यहां तक कहा कि, 'पाकिस्तानी टीम की हार से मैं बिल्कुल अचंभित नहीं हूं। ये तो होना ही था। टीम के पास ना तो बेहतर मैनेजमेंट है और ना ही किसी को यह पता है कि किसे क्या करना चाहिए।'

पाकिस्तान की हार के बाद सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर किसी चीज की चर्चा हो रही है तो वह इस बात की हो रही है कि पाकिस्तान में 28 सालों बाद कोई टूर्नामेंट आयोजित हुआ। चैंपियंस ट्रॉफी को भी अपने यहां  करवाने के लिए उन्हें सालों तक नाक रगड़नी पड़ी। जब टूर्नामेंट होस्ट करने को मिला तो खुद की टीम इस टूर्नामेंट में 5 दिन भी नहीं टिक पाई। भारत ने एक झटके में सबसे पहले इन्हें ही बाहर कर दिया।

मैच से पहले पाकिस्तानी जनता अल्लाह से दुआ कर रही थी कि आज हमारी टीम इंडिया के परखच्चे उड़ा दे लेकिन मैच में जो कुछ उन्हें देखने को मिला। वह देख उनका पाकिस्तानी टीम के साथ-साथ अब अल्लाह से भी भरोसा उठ गया। 

मैच के बाद सबसे ज्यादा IIT बाबा के भविष्यवाणी की चर्चा हुई। उन्होंने इस मैच में इंडिया की हार की भविष्यवाणी की थी। जिसके बाद इंडिया जीत गई। सोशल मीडिया पर अब लोग IIT बाबा को उनकी भविष्यवाणी के लिए ट्रोल करने लगे।

ये भी पढ़ें:

भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित्त, राजनीतिक हस्तियों ने कुछ इस तरह दी बधाई

'जॉनिया रे जॉनिया...', लड़की ने भोजपुरी में गाया बच्चों की यह पसंदीदा पोएम, वायरल Video को खूब मिला प्यार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।