विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों भारतीय छात्रों के लिए यूरोप अब आकर्षक गंतव्य बन रहा है, लेकिन एक भारतीय युवक राहुल महाजन ने सोशल मीडिया पर सच्चाई उजागर कर दी है। "लोन, कम सैलरी वाली जॉब और लगातार दबाव" ये शब्द अब यूरोप में भारतीय स्टूडेंट्स की जिंदगी का हकीकत बयान कर रहे हैं। राहुज महाजन का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो चुका है, जिसमें उन्होंने छात्रों की परेशानियों को विस्तार से गिनाया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rahulmahajan.x नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में राहुल ने कहा कि, 'विदेशों और यूरोप में भारतीय छात्रों की हालत सबसे खराब है। वे विदेशों में आने के लिए इतना पैसा खर्च करते हैं, और उन्हें दिन भर काम करना पड़ता है, जो उन्हें भारत में कभी नहीं करना पड़ता। ठीक है?' उन्होंने आगे कहा कि, 'छात्रों को अलग-अलग तरह की नौकरियां करनी पड़ती हैं, चाहे काम कितना भी कठिन या अपरिचित क्यों न हो। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए काम करने के घंटों पर लगी पाबंदियों के कारण उनके लिए अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त कमाई करना मुश्किल हो जाता है। और चाहे काम कितना भी छोटा क्यों न हो, उससे इतनी कमाई कभी नहीं हो सकती क्योंकि आपको महीने में सिर्फ 20 घंटे... हफ्ते में 20 घंटे ही काम करने को मिलता है, और तब भी आपको हर तरह के काम करने पड़ते हैं।'
'लोन और अपेक्षाओं के बोझ तले दबे हैं'
शख्स ने आगे कहा कि, 'कई छात्र एजुकेशन लोन लेने के बाद विदेश चले जाते हैं, जिससे उनके जीवन में तनाव की एक और परत जुड़ जाती है। आवास, भोजन और अन्य खर्चों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें अपनी शिक्षा के लिए लिए गए लोन को चुकाने की चिंता भी करनी पड़ती है। कुछ कर्ज़ पूरे नहीं हो पाते, इसलिए कर्ज़ लिया जाता है और उसे चुकाने का दबाव बना रहता है। हर तरफ से लोग उन्हें वापस लौटने के लिए ताने मारते रहते हैं। उनके सिर पर एनआरआई होने का बोझ रहता है वे इस दबाव में भी जीते हैं। इसके अलावा, उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होती है और नागरिकता प्रक्रिया से भी गुजरना होता है।' वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था, "भारत में आरामदायक जीवन जीने वाले कई भारतीय छात्र विदेश जाने के बाद मामूली नौकरियां करने लगते हैं।"
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो से कई यूजर्स ने सहमति जताई। एक यूजर ने लिखा, "हां, मैं आपसे सहमत हूं।"
दूसरे ने लिखा कि, "यह बिल्कुल सही है।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूं।"
जबकि एक अन्य ने कहा, "यह बिल्कुल सही है।"
गौरतलब है कि, इससे पहले एक वायरल वीडियो में भारतीय महिला ने बताया था कि यूरोप ने उनकी लाइफस्टाइल कैसे बदली! वीडियो में उन्होंने यूरोप से सीखी चीजों पर प्रकाश डाला था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
यूक्रेनी महिला ने भारतीय थिएटर को यूरोप से बेहतर बताया, कहा-'सुविधाएं देखकर होश उड़ गए'