1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया के इस द्वीप पर कोई नहीं जा सकता, हर तरफ लगा लाश और कंकालों का ढेर

दुनिया के इस द्वीप पर कोई नहीं जा सकता, हर तरफ लगा लाश और कंकालों का ढेर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 10, 2023 07:00 pm IST,  Updated : May 10, 2023 07:00 pm IST

दुनिया में एक ऐसा भी आइलैंड है, जहां आपको केवल लाशें ही लाशें मिलेंगी। इस आइलैंड पर किसी भी जिंदा इंसान को जाने की अनुमती नहीं है।

इस आइलैंड पर लगा है लाशों का ढेर।- India TV Hindi
इस आइलैंड पर लगा है लाशों का ढेर। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में एक से एक जगह हैं जिनके बारे में सुनते ही लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। कुछ तो बहुत डरावने होते हैं तो कुछ जगहों पर इंसानों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। कई जगह ऐसे भी हैं जहां पर आजतक किसी ने अपने पैर नहीं रखे। कई जगहें ऐसी भी हैं जो अपने रोमांच के लिए जाने जाते हैं। इन जगहों पर लोग घूमने भी जाते हैं लेकिन कब कौन सा हादसा हो जाएगा ये कोई नहीं जानता। 

दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड

ऐसी ही एक जगह है जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। इस जगह का नाम डेडमैन आइलैंड है जो कि ब्रिटेन के केंट में है। इस आइलैंड पर सिर्फ और सिर्फ लाशें ही दिखाई देती हैं। यहां इंसानों का जाना मना है। ये इतना डरावना है कि इसे देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस आइलैंड को पब्लिक के लिए पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इस रहस्यमयी आइलैंड पर लोगों के और अन्य जीवों के कंकाल और खोपड़ियां देखने को मिलती हैं। इस आइलैंड पर अक्सर कई डेड बॉडिज मिलते रहती हैं।

आइलैंड पर आपको सिर्फ और सिर्फ मानव कंकाल ही मिलेंगे।
Image Source : SOCIAL MEDIAआइलैंड पर आपको सिर्फ और सिर्फ मानव कंकाल ही मिलेंगे।

इस आइलैंड पर कहां से आए इतने सारे कंकाल

यह आइलैंड सालों से पानी के अंदर था। जब सी लेवल कुछ कम हुआ तो यह आइलैंड लोगों का नजर में आया। इस आइलैंड के सतह पर कई कंकाल देखे गए। इस आइलैंड को देखने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ गया कि आखिर इस आइलैंड पर इतने कंकाल आए कहां से? हैरान कर देने वाली इस बात का जवाब जानने के लिए लोग काफी उत्सुक भी हैं। इस आइलैंड पर कंकालों के सात इंसानों की खोपड़ी और दांत भी मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इस आइलैंड पर कंकाल मिलने के पीछे की कहानी ये बताई जा रही है कि करीब 200 साल पहले इस आइलैंड पर कैदियों की लाशों को दफनाया जाता था। फिलहाल इस रहस्यमयी आइलैंड की चर्चा हर कोई कर रहा है। 

ये भी पढ़ें:

दादी ने फ्रेंच शख्स से पंजाबी में किया बात, Video देख लोग बोले- प्यार की कोई भाषा नहीं होती

फ्लाइट में डांस करते हुए लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने कहा- दीदी प्लीज इसे Delhi Metro मत बनाइए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।