1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चूहे ने ज्वैलरी स्टोर से चुरा लिया हीरे का हार, चोरी का Video हुआ CCTV कैमरे में कैद

चूहे ने ज्वैलरी स्टोर से चुरा लिया हीरे का हार, चोरी का Video हुआ CCTV कैमरे में कैद

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 05, 2023 12:33 pm IST,  Updated : Feb 05, 2023 12:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चूहा बड़ी ही शातिर तरीके से हीरे का हार चुराकर नौ दो ग्यारह हो जाता है।

हीरे का हार चुराता हुआ चूहा।- India TV Hindi
हीरे का हार चुराता हुआ चूहा। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रहे जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा भी होता है क्या? आज तक आपने इंसानों को चोरी करते हुए सुना होगा लेकिन इस वीडियो में चोरी तो हो रही है लेकिन इंसान नहीं कर रहा। यह चोरी एक चूहा कर रहा है। दरअसल, एक आभूषण की दुकान पर शोकेस में लगे हार को चूहा चुराकर ले जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।

चूहा ले गया हीरे का हार

वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी राजेश हिंगणकर ने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "यह चूहा किसके लिए हीरे का हार ले गया होगा।" 30 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में आभूषण की दुकान पर एक चूहा हीरे के जेवर को चुराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चूहा उपर से सीधे नेकलेस स्टैंड पर कूदता है और नेकलेस स्टैंड पर लगे हीरे के हार को अपने मुंह में दबाकर भाग जाता है। 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 31 हजार से भी ज्यादा बार देखा गया है। यह तो कहने की जरूरत नहीं है कि क्लिप देखने के बाद ट्विटर यूजर्स ने अपने रिएक्शन न दिए हो। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने IPS अधिकारी के कैप्शन के जवाब में लिखा कि चूहा हीरे का हार अपनी गर्लफ्रेंड छछूंदर के लिए ले गया होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- उस हार मे किसी खाने की चीज़ की खुशबु है उसी के लालच में चूहा यह हार ले गया है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- शादी में जाने के लिए चूहे की मैडम जिद कर रही होंगी कि ज्वैलरी की दुकान में ही काम करते हो, ये नहीं कि एक हार ही ले आओ। ऐसे ही इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी मजेदार जवाब दिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।