1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Jaisalmer Fort viral video: नए साल पर जैसलमेर का क्या हो गया हाल, जो नहीं गए, इस Video को देख लेंगे राहत की सांस

Jaisalmer Fort viral video: नए साल पर जैसलमेर का क्या हो गया हाल, जो नहीं गए, इस Video को देख लेंगे राहत की सांस

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2026 11:17 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 11:17 am IST

नए साल पर जितने भी लोगों की इच्छा जैसलमेर जाने की थी और वो किसी कारण से नहीं जा पाए, यह खबर उनके लिए ही है। आप जब इस खबर को पढ़ेंगे और वीडियो देखेंगे तो आप राहत की सांस लेंगे कि अच्छा हुआ नहीं गए।

Jaisalmer- India TV Hindi
जैसलमेर में दिखी खचाखच भीड़ Image Source : IG/JAISALMERI_TRAVELER

हर साल दिसंबर के महीने में लोग कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान बना ही लेते हैं। अधिकतर लोग नया साल अपने घर से दूर किसी सुंदर और यादगार बन जाने वाले जगहों पर जाना पसंद करते हैं और वहीं पर नए साल का स्वागत करना चाहते हैं। वहीं कई लोग नया साल तो नहीं मगर दिसंबर में जरूर कहीं घूमने जाते हैं। अब इसके लिए कई सारे अलग-अलग जगह हैं और उनमें से ही एक जैसलमेर भी है। जैसलमेर एक ऐसी खूबसूरत जगह है जो लोगों को अपनी तरफ खींच ही लेता है और पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर इसके खूब वीडियो वायरल हुए। अब उसका असर कैसा हुआ, यह वायरल वीडियो में आपको देखने को मिल जाएगा।

जैसलमेर में खचाखच भीड़

अभी सोशल मीडिया पर दिसंबर महीने के अलग-अलग दिनों के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं और जितने भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, उन सभी में खचाखच भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया जैसलमेर में पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो देखने के बाद लोग यहां पहुंच गए होंगे मगर इतनी भीड़ के बीच में वो भी खुशी से नहीं घूम पाए होंगे। अभी 28 दिसंबर का एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद वो लोग जो किसी कारण से जैसलमेर नहीं जा पाएं, वो बहुत खुश होंगे।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

यहां देखें एक और वायरल वीडियो

यहां देखें तीसरा वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर ये तीन वीडियो जो आपने अभी ऊपर देखें, वो सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं और इन वीडियो में भीड़ को देखकर ऐसा लगता है जैसे इस साल यानी 2026 में जैसलमेर में कोई घूमने जा ही नहीं पाएगा या फिर ये बंद हो जाएंगे जो इतने सारे लोग यहां नए साल पर या उससे पहले ही घूमने के लिए पहुंच गए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी पार्टियां इंसान जिंदगी भर याद रखता है, वायरल Video आप भी कभी नहीं भूलेंगे

साल के पहले दिन इससे ज्यादा मजेदार कुछ और नहीं मिलेगा, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।