1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस कैफे में कस्टमर्स को पड़ती हैं गालियां, VIP सर्विस में खाने को मिलते हैं जूते-चप्पल

इस कैफे में कस्टमर्स को पड़ती हैं गालियां, VIP सर्विस में खाने को मिलते हैं जूते-चप्पल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 28, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 06:01 pm IST

एक कैफे ऐसा भी है जहां लोग जलील होने और जूते-चप्पलों से मार खाने के लिए जाते हैं। इतना ही नहीं वे इन सभी सर्विस के लिए अच्छा-खासा पेमेंट भी करते हैं।

कस्टमर को सर्विस देती कैफे की वेट्रेस- India TV Hindi
कस्टमर को सर्विस देती कैफे की वेट्रेस Image Source : SOCIAL MEDIA

आज कल कैफे का कल्चर पूरे देश-दुनिया में छाया हुआ है। जहां पहले लोग नुक्कड़ पर लगे ठेलों पर चाय, समोसा और चाट खाते थे, वहीं, अब लोग कैफे में बैठकर पास्ता, फ्रेंच फ्राइज़ और बर्गर-पिज्जा खाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक कैफे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां कैफे वालों की मेजबानी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। ये कैफे ऐसा-वैसा कैफे नहीं है, जहां आप बैठे, खाना खाए, कॉफी पीए और चले आए। ये एक ऐसा कैफे है, जहां बैठकर आपको गाली खानी पड़ती है। जी हां, एक कैफे ऐसा है, जहां पैसे लेकर कस्टमर्स को गालियां दी जाती हैं। 

कैफे में जलील होने और मार खाने आते हैं लोग

ये कैफे जापान में है और इस कैफे को जाना ही इसलिए जाता है कि यहां पर कस्टमर्स का स्वागत-सत्कार करने के बजाय उन्हें गालियां दी जाती हैं। इतना ही नहीं अगर वे VIP सर्विस लेते हैं तो उन्हें चप्पलों से भी पीटा जाता है। हम बात कर रहे हैं जापान के 'ओमोकेनाशी' कैफे की। जहां गुलाबी पोषाक में सजी सुंदर वेट्रेस इस काम को करती हैं। कैफे में नौकरी करने वाली सुंदर वेट्रेसज़ यहां आने वाले कस्टमर्स को गालियां देती है और कस्टमर्स की डिमांड पर वे उन्हें चप्पल-जूते से मारती भी हैं। सबसे खास बात ये है कि इस कैफे में सुंदर वेट्रेसेज़ के हाथ से मार खाने और गालियां सुनने के लिए लोग आतुर रहते हैं। कई लोग तो अपनी मन पसंदीदा वेट्रेस से गाली खाने और उसके हाथों चप्पल-जूतों से पिटने के लिए अच्छा-खासा पेमेंट भी करते हैं। 

शख्स ने बताया कैफे का हाल

इस कैफे से घूमकर आए एक शख्स ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि वह इस कैफे में गया था। जहां, वेट्रेस ने उस शख्स का गाली देते हुए 'सूअर' का था। शख्स नेये भी बताया कि इस कैफे में गाली खाने वाले सेशन के लिए पहले से ही बुकिंग करानी पड़ती है। ये सेशन एक घंटा चलता है। इसमें कुछ VIP सर्विस भी है, जिसमें वेट्रेस चप्पल से ग्राहकों के चेहरे पर मारती है और तो और लोग चप्पल से मार खाते हुए अपनी फोटो भी खिंचवाते हैं और उन फोटोज़ को अपने साथ ले जाते हैं। इन सब बातों को सुनने के बाद आप भी सोचेंगे कि इस दुनिया में लोगों के अजीब-अजीब शौक हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। इन सबको देखते हुए हमें यह लगता है कि अच्छा हुआ भाई जो हम भारत में पैदा हुए। वैसे इसके बारे में आपका क्या ख्याल है, हमें कमेंट कर जरूर बताइए। 

ये भी पढ़ें:

अगर इंडिया का बैंड होता कोल्डप्ले, तो कुछ इस हालत में कर रहा होता अपना गुजारा

ट्रेन में पॉकेट मार रहे थे जेबकतरे, लोगों ने पकड़कर सिखाया सबक, चोरों पर खूब चले लात-घूंसे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।