1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन में पॉकेट मार रहे थे जेबकतरे, लोगों ने पकड़कर सिखाया सबक, चोरों पर खूब चले लात-घूंसे

ट्रेन में पॉकेट मार रहे थे जेबकतरे, लोगों ने पकड़कर सिखाया सबक, चोरों पर खूब चले लात-घूंसे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 28, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 04:07 pm IST

ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे दो चोरों को लोगों ने पर्स चुराते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। कोच में सवार लगभग सभी लोगों ने चोरों पर अपना हाथ साफ कर लिया।

जेबकतरों को मारती हुई भीड़- India TV Hindi
जेबकतरों को मारती हुई भीड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रेन, बस जैसी भिड़-भाड़ वाली जगहों पर जेबकतरों का गिरोह सक्रिय हो जाता है। जहां भी लोगों की भीड़ जुटने लगती है। वहां इन लोगों का काम बहुत ही आसान हो जाता है और ये जेबकतरे एक-दो पर नहीं बल्कि कई लोगों पर अपना हाथ बड़े आराम से साफ कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभार ये चोर गलती करते हुए पकड़े भी जाते हैं। जिसके बाद वे भीड़ के हवाले हो जाते हैं और भीड़ में जुटे सभी लोग फिर अपना हाथ साफ करते हैं।

पर्स चुराते पकड़े गए दो चोर

हाल में कुछ ऐसा ही नजारा एक ट्रेन के कोच में देखने को मिला जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो जेबकतरों को ट्रेन में पॉकेट मारते हुए लोगों ने पकड़ लिया है, ये पॉकेटमार ट्रेन में लोगों के पर्स चुरा रहे थे। जिसके बाद अब उनकी धुनाई चल रही है। हर कोई उन दोनों जेबकतरों पर अपना हाथ साफ कर रहा है। चोरों पर लात और घूंसों की बारिश हो रही है। उन्हें सीट बर्थ के बीच में खड़ा कर जनरल कोच के सभी लोग खूब मार रहे हैं। वहीं, चोर अपनी गलती के लिए माफी मांगते खुद को छोड़ने की दुहाई मांग रहे हैं।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

चोरों के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर के क्लेश नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - "ये लड़के भारतीय रेलवे के अंदर पर्स चुराते पकड़े गए" वीडियो को अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1700 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - कुछ भी हो जाए छूटना नहीं चाहिए। दूसरे ने लिखा - ठीक है! बहुत मार लिया इन्हें, अब पुलिस के हवाले कर दो। तीसरे ने लिखा - ट्रेन में अगर क्लेश होता है तो फुल इंटरटेनमेंट का इंतजाम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:

प्यास लगी तो जग से ही पानी पीने लगे हैती के राष्ट्रपति, UN में भाषण देते वक्त का Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए मजे

15 रुपए हॉस्टल की फीस, 4 रुपए बिजली का बिल, और सुविधाएं फर्स्ट क्लास, Video में देखें AIIMS में बने छात्रों के कमरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।