1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्यास लगी तो जग से ही पानी पीने लगे हैती के राष्ट्रपति, UN में भाषण देते वक्त का Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए मजे

प्यास लगी तो जग से ही पानी पीने लगे हैती के राष्ट्रपति, UN में भाषण देते वक्त का Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए मजे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 28, 2024 01:10 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 01:10 pm IST

हैती के राष्ट्रपति एडगार्ड लेब्लांक फिल्स का एक बड़े जग से पानी पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

जग से पानी पीते हैती के राष्ठ्रपति एडगार्ड लेब्लांक फिल्स- India TV Hindi
जग से पानी पीते हैती के राष्ठ्रपति एडगार्ड लेब्लांक फिल्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हैती के राष्ट्रपति एडगार्ड लेब्लांक फिल्स का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो UN में उनके भाषण के दौरान की है। जब उन्होंने पानी पीने के लिए पानी गिलास में डालने के बजाय सीधे जग से ही मुंह लगाकर पीने लगे। इस दौरान वह पानी अभी पी ही रहे थे कि जग से पानी छलककर उनके सूट और पोडियम पर बिखर गया। ऐसे में उन्होंने तुरंत ही पोडियम पर जग को वापस रख दिया। उन्होंने अभी ढंग से पानी पिया भी नहीं था कि ये कांड हो गया। 

जग से पानी पी रहे थे हैती के राष्ट्रपति

बता दें कि हैती के राष्ट्रपति ने यूएनजीए को संबोधित करने के बाद जब वे एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तो उन्होंने पानी से भरा एक बड़ा जग उठाया और उससे पानी पीने लगे। लेकिन अगले ही पल पानी जग से गिर गया। पानी उनके सूट और पोडियम पर भी गिरा। इसके बाग उन्होंने बिना पानी पीए ही जग को नीचे रख दिया। बता दें कि, हैती के राष्ट्रपति ने UN में अपने देश के लिए वैश्विक समर्थन की अपील की। उनका देश इस वक्त हिंसा और सामूहिक प्रवास से गुजर रहा है।  

वीडियो देख लोग लेने लगे मजे

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोग उनकी इस परिस्थिति का मजाक उड़ाने लगे। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि क्या हैती में लोग पानी ऐसे ही पीते हैं? क्या वहां पर पानी पीने के लिए गिलास का इस्तेमाल नहीं किया जाता है? दूसरे ने लिखा - क्या UN वाले पानी के जग के साथ गिलास रखना भूल गए थे? तीसरे ने लिखा - मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी किसी को इस तरह से पानी पीते हुए नहीं देखा था। इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। हमने ये वीडियो सोशल साइट एक्स पर @ricwe123 नाम के अकाउंट से लिया है। 

ये भी पढ़ें:

15 रुपए हॉस्टल की फीस, 4 रुपए बिजली का बिल, और सुविधाएं फर्स्ट क्लास, Video में देखें AIIMS में बने छात्रों के कमरे

Amul ने बनाया Colaplay कॉन्सर्ट का कार्टून, देखते ही टिकट ना मिलने वालों की छाती पर लोटने लगा सांप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।