1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Amul ने बनाया Colaplay कॉन्सर्ट का कार्टून, देखते ही टिकट ना मिलने वालों की छाती पर लोटने लगा सांप

Amul ने बनाया Colaplay कॉन्सर्ट का कार्टून, देखते ही टिकट ना मिलने वालों की छाती पर लोटने लगा सांप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 27, 2024 11:36 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 11:37 pm IST

भारत के मुंबई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट 18, 19 और 21 जनवरी, 2025 को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना है। जिसके टिकट के लिए इतनी मारामारी हुई को सोशल मीडिया पर टिकट को लेकर खूब मीम बनाए गए।

अमूल ने कोल्डप्ले पर बनाया डूडल- India TV Hindi
अमूल ने कोल्डप्ले पर बनाया डूडल Image Source : SOCIAL MEDIA

डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक डूडल शेयर किया है। जिसमें निराश कोल्डप्ले के फैन्स की भावनाओं को व्यक्त किया गया है। जो जनवरी 2025 में ब्रिटिश रॉक बैंड के मुंबई कॉन्सर्ट के लिए टिकट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके। कोल्डप्ले बैंड को 18, 19 और 21 जनवरी, 2025 को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में परफॉर्म करना है। टिकट एग्रीगेटर वेबसाइट और ऐप बुक माय शो पर टिकट के लाइव होने के कुछ ही मिनटों के भीतर कॉन्सर्ट के सभी टिकट बिक गए। ऐसे में लाखों लोगों को टिकट नहीं मिल पाया। जब फैन्स ने इस बात पर अपनी निराशा व्यक्त की तो कोल्डप्ले ने अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर 2025’ के मुंबई लेवल में एक तीसरा शो भी करने को हामी भरी, लेकिन एक बार फिर से तीसरे शो के टिकट भी तुरंत ही बिक गए।

अमूल ने बनाया यह डूडल

इसके बाद सोशल मीडिया का हर प्लेटफॉर्म कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर मीम्स, चुटकुले और सरकास्टिक पोस्ट से भर गया। फिलहाल इसी क्रम में डेयरी ब्रांड अमूल ने भी कोल्डप्ले फैंस के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए एक डूडल शेयर किया है। जिसमें अमूल गर्ल को मेन सिंगर क्रिस मार्टिन की स्क्रीन की ओर इशारा करते हुए दिखाया गया है और एक पॉप अप में लिखा है: "सोल्ड आउट"। "फैंस लेफ्ट इन द कोल्ड, फिक्स यू ए स्नैक," अमूल डूडल के कैप्शन पर स्मार्ट वर्डप्ले था जो कोल्डप्ले का लोकप्रिय गाना 'फिक्स यू' से प्रेरित था।

अमूल द्वारा बनाया गया यह डूडल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकट की सेल जब ऑनलाइन शुरू हुई थी, तब कंसर्ट की टिकट 2000 रुपये से लेकर 35000 रुपये के बीच थी। लेकिन बाद में टिकट रीसेलिंग प्लेटफार्म Viagogo ने इसकी कीमत 10 लाख रुपए तक लिस्ट कर दी। आपको यह भी बता दें कि, कोल्डप्ल कॉन्सर्ट की टिकट बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर को भी नहीं मिल पाई। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर अपने दर्द को लोगों के साथ शेयर किया।

ये भी पढ़ें:

देख रहे हो बिनोद! दीदी को 80 लाख रुपए की सैलरी भी कम लग रही, Video में लड़की ने बताई आखिर क्या है वजह

सुर के साथ-साथ सुंदरता भी कमाल की है, लड़की के इस Video देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।