1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वायरल हो रहा कानपुर के पंडित जी का घोड़ा, खाता है काजू बादाम, चना और दूध, ऑडी-मर्सिडीज से ज्यादा है कीमत

वायरल हो रहा कानपुर के पंडित जी का घोड़ा, खाता है काजू बादाम, चना और दूध, ऑडी-मर्सिडीज से ज्यादा है कीमत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 24, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 06:11 pm IST

कानपुर के बसंत मेले में शामिल हुए इस घोड़े की कीमत 1.25 करोड़ रुपये है। हालांकि, मेले में इसे कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन मालिक को इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

horse Samrat- India TV Hindi
कानपुर का चर्चित घोड़ा सम्राट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक घोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी कीमत सवा करोड़ रुपये है और यह कानपुर के मेले में बिकने के लिए आया था, लेकिन इसे कोई खरीदार नहीं मिला। कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर में लगने वाले बसंत मेले में सम्राट नाम का घोड़ा आया जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

घोड़े के मालिक सर्वदा मिश्रा के अनुसार इस घोड़े की कीमत सवा करोड़ है। घोड़े के मलिक पंडित जी घोड़े को कम दाम में बेचने को तैयार नहीं हैं। वह सिर्फ और सिर्फ देखने और दिखाने के लिए मकनपुर बसंत मेले में सम्राट नाम के घोड़े को लाए थे। घोड़े के मालिक ने बताया कि उन्होंने इसे पंजाब से 10 महीने की उम्र में 3 लाख रुपए में खरीदा, जो अब करीब दो साल से ज्यादा का हो गया है। 

पंडित जी का घोड़ा खाता है काजू बादाम, चना और दूध

यह पूरी तरह सफेद रंगा का घोड़ा है और इसके शरीर पर कोई धब्बा तक नहीं है। यह जयमंगल नस्ल का घोड़ा है। इसकी फड़ अभी 35 इंच की है, जो अभी 70 इंच तक जाएगी। सम्राट की लम्बाई और ऊंचाई भी बहुत अच्छी है। इस नस्ल के ऐसे घोड़े पहले राजा महाराजा रखते थे। अब वो बचे नहीं तो केवल अब इसे रईस लोग ही खरीदते हैं। सम्राट की रोजाना डाइट 1 किलो भुना चना, 3 किलो गेहूं की दलिया, 2 किलो जौ, 1 किलो बाजरा, 100 ग्राम काजू, 100 ग्राम बादाम और 2 लीटर दूध है। प्रतिदिन की डाइट 1000 रु आंकी जाती है।

60 लाख तक लगी बोली

कई लोगों ने कोशिश की पर सम्राट को खरीद नहीं पाए। कानपुर के मकनपुर के बसंत मेले में बदायूं , पंजाब, हरियाणा, आदि जगहों से आए व्यापारियों ने सम्राट की कीमत 51 लाख से लेकर 60 लाख तक की रकम लगाई मगर मालिक देने को तैयार नहीं हुआ।

(कानपुर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

यूपी: जालौन में हिंदू युवती को ले भागा था, आरोपी सपा नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर हुआ गिरफ्तार

VIDEO | मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, 5 मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।