1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे और गार्ड ने गाया ऐसा गाना कि सोशल मीडिया पर देख लोगों ने की तारीफ, देखें वीडियो

बच्चे और गार्ड ने गाया ऐसा गाना कि सोशल मीडिया पर देख लोगों ने की तारीफ, देखें वीडियो

 Published : Apr 13, 2023 01:51 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 01:51 pm IST

आज हम जिस टैलेंट की बात कर रहे हैं। वह संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं। एक वीडियो क्लिप में एक बच्चा ऐसा अद्भुत गाना गा रहा है।

Best song by kid and guard- India TV Hindi
बच्चे और गार्ड ने बेहतरीन गाना गया Image Source : INSTAGRAM

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोग इतने टैलेंटेड होते हैं कि दुनिया उनके टैलेंट को देखकर उन्हें सलाम करती है। ऐसे ही हम आपको दो ऐसे युवकों का टैलेंट दिखाने जा रहे हैं, जिनके टैलेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरत में डाल दिया है। आपको बता दें कि आज हम जिस टैलेंट की बात कर रहे हैं। वह संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं। एक वीडियो क्लिप में एक बच्चा ऐसा अद्भुत गाना गा रहा है। दूसरी क्लिप में एक युवक बेहद सुरीली आवाज में गाना गा रहा है। दोनों इतना लाजवाब गाना गाते हैं कि लोग सुनकर हैरान रह जाते हैं।

गार्ड और बच्चे ने काफी शानदार गाना गया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा हिंदी फिल्म का गाना गा रहा है। वह बहुत अच्छा गाना गा रहा है। वहां सब बच्चे एक साथ खड़े हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये किसी स्कूल के प्रोग्राम का है। दूसरी क्लिप में गार्ड कैलाश खैर का गाना गा रहा है। गार्ड इतना खूबसूरत गाना गाता है कि हर कोई दंग रह जाता है। वीडियो में दोनों अपनी आवाज से लोगों का दिल छू लेते हैं।

यूजर्स ने दोनों की खूब तारीफ की
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान का आशीर्वाद बेटा बहुत ऊपर जाओगे आप। एक यूजर ने लिखा कि दोनों आम इंसान है, देखिए कितना बेहतरीन गाना गा रहे हैं। दोनों की आवाज में जादू है। वीडियो पर लोगों के रिप्लाई देखने लायक है। आपको ये गाना कैसे लगा, अपनी राय जरूरी दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।