1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मिथुन दा की दादी', फाइट की ट्रेनिंग लेती दिखी लेडी सिंघम, Video देख लोगों ने कमेंट कर खूब लिए मजे

'मिथुन दा की दादी', फाइट की ट्रेनिंग लेती दिखी लेडी सिंघम, Video देख लोगों ने कमेंट कर खूब लिए मजे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 21, 2025 10:42 am IST,  Updated : Feb 21, 2025 10:42 am IST

एक महिला पुलिस की वर्दी पहन अपने कमरे में गुंडे और बदमाशों के छक्के छुड़ाने की ट्रेनिंग कर रही है। महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फाइट की तैयारी करती लेडी सिंघम- India TV Hindi
फाइट की तैयारी करती लेडी सिंघम Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर लेडी सिंघम के अब तक कई वीडियो वायरल होते रहे हैं। लेकिन इस बार जो लेडी सिंघम देखने को मिली। उसे देख लोगों को नानी याद आ गई। ये लेडी सिंघम गुंडे और बदमाशों को दिन में तारे दिखाने की तैयारी करते देखी गई। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

अब बदमाशों की खैर नहीं

वीडियो में इस लेडी सिंघम को पुलिस की वर्दी और काला चश्मा पहने एक कमरे के अंदर फाइट की तैयारी करते देखा गया। इस दौरान महिला ने फाइट के लिए एक से बढ़कर एक पंच लगाए। महिला को देख आपको मिथुन की पुरानी फिल्में याद आ जाएंगी। जैसे मिथुन अपनी फिल्मों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट से गुंडों की धुनाई करते थे। कुछ वैसी ही ट्रेनिंग ये महिला ले रही है। महिला को बिल्कुल मिथुन की तरह ही एक्शन में फाइट की प्रैक्टिस करते देखा गया।

लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर महिला के खूब लिए मजे

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @insp_shiv_shukla नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने 'सिंघम दीदी' लिखा है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये तो मिथुन की चचेरी बहन लग रही। दूसरे ने लिखा- होमगार्ड परेड में प्रथम स्थान वैसे नहीं आता सर, अभ्यास करना पड़ता है। तीसरे ने लिखा- मुंबई की किरण बेदी। चौथे ने लिखा- अब इस मैडम का होमगार्ड से सीधा चयन SOG में होगा। पांचवे ने लिखा- आपका नाम क्राइम ब्रांच की लिस्ट में भेज दिया गया है। छठे ने लिखा- मिथुन दादा की दादी। सातवें ने लिखा- आपको अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें:

आंटी तो पूरी पाकिस्तान टीम से भी अच्छा कैच पकड़ती हैं, बच्चे को नेट प्रैक्टिस करवाती महिला को देख आप भी यही कहेंगे

Video: काम ऐसा करो कि कोई शादी में बुलाए ही ना, बारात में डांस कर रहे लड़के का दिमाग सनका और कर डाली ऐसी हरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।