1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: काम ऐसा करो कि कोई शादी में बुलाए ही ना, बारात में डांस कर रहे लड़के का दिमाग सनका और कर डाली ऐसी हरकत

Video: काम ऐसा करो कि कोई शादी में बुलाए ही ना, बारात में डांस कर रहे लड़के का दिमाग सनका और कर डाली ऐसी हरकत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 21, 2025 07:11 am IST,  Updated : Feb 21, 2025 07:11 am IST

शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बारात में डांस कर रहा एक लड़का कुछ ऐसी हरकत कर डालता है कि बारातियों की सांस अटक जाती है और सभी वहां से दूर भाग खड़े होते हैं।

आग से खिलवाड़ करता लड़का- India TV Hindi
आग से खिलवाड़ करता लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी में जब बारात निकलता है तो साथ में DJ और बैंड-बाजे के धुन पर बाराती डांस करते नजर आते हैं। उनमें से कुछ बेजोड़ डांस कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं तो कुछ ऐसा कमाल कर दिखाते हैं कि पूरी शादी यादगार बन जाती है। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ, एक बारात के साथ। जहां, बारात में डांस कर रहे एक लड़के ने कुछ ऐसा किया कि पूरे बारात के होश उड़ गए।

आग के साथ खिलवाड़ करते दिखा लड़का

दरअसल, लड़के ने बारात में डांस करने के दौरान एक पुआल की गठ्ठर में आग लगा देता है और फिर उस गठ्ठर को उठाकर नाचने लगता है। लड़के को आग लगे उस पुआल के गठ्ठर को लेकर गोल-गोल घुमाते हुए देखा जा सकता है। आग से खिलवाड़ कर रहे लड़के को देख बारात में आए अन्य मेहमान डर जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए लड़के से दूर हो जाते हैं। इधर, लड़के की इस हरकत की वजह से पूरे बारात में अफरा-तफरी मच जाती है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @your___memer_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के की इस हरकत को बेहद ही खतरनाक बताया। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये बारात नहीं बल्कि यहां तो मौत का नंगा नाच हो रहा है। दूसरे ने लिखा- लगता है लड़का अपनी एक्स की शादी में पहुंच गया था। तीसरे ने लिखा- किसी को भी नुकसान हुआ तो सभी बारातियों की कुटाई करवा के मानेगा ये। चौथे ने लिखा- दूल्हे का बाप मन ही मन में गाली दे रहा होगा, कह रहा होगा कि पता नहीं इसे किसने बुला लिया।

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ के रास्ते में पड़ा फ्लाईओवर, लोग भगवान समझ बैठे, उचक-उचक कर खूब लिए आशीर्वाद

'पेंशन का पैसा ताऊ लड़कियों पर उड़ा रहे', खूबसूरत डांसर को देख मचलने लगा अंकल का दिल, एक-एक ठुमके पर बरसाए नोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।