1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक ने चिड़ियाघर में की ऐसी गलती कि शेर के सामने मांगी जीवन की भीख, देखें वीडियो

युवक ने चिड़ियाघर में की ऐसी गलती कि शेर के सामने मांगी जीवन की भीख, देखें वीडियो

 Published : Feb 01, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 04:43 pm IST

कई बार सेल्फी या फोटो लेना भारी पड़ जाता है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवक के साथ एक घटना घटती है।

कई बार सेल्फी या फोटो लेना भारी पड़ जाता है।- India TV Hindi
कई बार सेल्फी या फोटो लेना भारी पड़ जाता है। Image Source : INSTAGRAM

अगर आप में से किसी से पूछा जाए कि क्या आप चिड़ियाघर गए हैं? आप में से कई लोगों का जवाब हां होगा। सोशल मीडिया पर आज एक चिड़ियाघर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो हुआ उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। आमतौर पर लोग जब जू जाते हैं तो जानवरों के साथ सेल्फी लेते हैं। लेकिन कई बार सेल्फी या फोटो लेना भारी पड़ जाता है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवक के साथ एक घटना घटती है। 

युवक कई बार बचने की कोशिश करता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक का हाथ शेर के मुंह में है। शेर बार-बार उसे अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहा है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक कई बार खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन युवक कुछ नहीं कर पाता है। शेर बड़ी मजबूती से युवक का हाथ पकड़ लेता है। वहीं वहां मौजूद लोग भी बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन शेर हाथ छोड़ने का नाम नहीं ले रहा होता है।

इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक शेर के पास सेल्फी लेने गया होगा, तभी यह घटना हुई होगी। अगर आप कभी चिड़ियाघर जाएं तो ऐसी गलती न करें।

यूजर्स ने दी नसीहत
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लोगों को बचाना चाहिए था लेकिन वीडियो बना रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि अगर सेल्फी के लिए इतना नजदीक नहीं गया होता है तो ऐसा नहीं होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।