1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेरों ने किया सड़क जाम, फिर आगे जो हुआ जानकर पकड़ लेंगे माथा

शेरों ने किया सड़क जाम, फिर आगे जो हुआ जानकर पकड़ लेंगे माथा

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Apr 11, 2023 08:55 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 08:55 pm IST

शेर सड़क जाम कर देते हैं। जिसे देखने के बाद किसी की भी हिम्मत नहीं होती कि वह अपनी गाड़ी से उतरकर शेर को रास्ते से हटा सके।

lion blocked the road- India TV Hindi
शेर ने सड़क जाम किया Image Source : TWITTER

हम सभी बचपन से ही वाइल्डलाइफ वीडियो देखते आ रहे हैं। पहले इस तरह के वीडियो हमें टीवी पर खूब देखने को मिलते थे। अब वही वीडियो हमें मोबाइल में सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलता है। इसी तरह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेर सड़क जाम कर देते हैं। जिसे देखने के बाद किसी की भी हिम्मत नहीं होती कि वह अपनी गाड़ी से उतरकर शेर को रास्ते से हटा सके।

शेरों ने जाम कर दिया सड़क

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शेर सड़क पर लेटे नजर आ रहे हैं, उसके बाद एक और शेर आता हुआ नजर आ रहा है। अब रास्ते में तीन शेर हैं। वहीं आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कई वाहन सड़क पर खड़े  दिखाई दे रहे हैं।  गाड़ियों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग शेर को देख रहे हैं। तीनों शेर सड़क पर आराम से सोते हैं। आगे क्या होगा इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

यूजर्स ने शेयर किया कुछ ऐसा वीडियो 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि रोड ब्लॉक तंजानिया। इस खबर को लिखे जाने वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  वीडियो को 75 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सबसे शातिर क्यूट रोडब्लॉक। वहीं इस पोस्ट पर और भी कई यूजर्स ने बेहद प्यारे वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें हमने इस खबर के साथ अटैच किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।