1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्ची की एक्टिंग से हिल जाएगा बॉलीवुड और हॉलीवुड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इस बच्ची की एक्टिंग से हिल जाएगा बॉलीवुड और हॉलीवुड, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : Mar 29, 2023 06:43 am IST,  Updated : Mar 29, 2023 06:43 am IST

एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सामने आया है और उसने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में उसे रोते हुए देखा जा सकता है।

viral child acting video- India TV Hindi
अपने एक्टिंग से लोगों कर हैरान कर देती है Image Source : FACEBOOK

सोशल मीडिया की नगरी में कब क्या देखने को मिल जाए कोई नहीं जानता है। कुछ वीडियोज तो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि उन्हें देखकर लगता है कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है। जैसे इस वाीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सामने आया है और उसने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में उसे रोते हुए देखा जा सकता है।

शायद ऐसी एक्टिंग नहीं देखी होगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि एक आदमी उसे ऐसे निर्देश दे रहा है। मुस्कुराते हुए वह उसके निर्देशों को ध्यान से सुनती है। वह उसे 50 रुपये का देने का वादा करता है यदि वह प्रदर्शन बेहतरीन करती है। इसके बाद क्या वो जिस तरह से एक्टिंग करती है कि आप भी देख चकित हो जाएंगे। वह बिना किसी उकसावे के रोने लगती है और जल्द ही उसकी आँखों से आँसू बहने लगते हैं। अब, यह मेथड एक्टिंग है, है ना? वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स को उसकी आंखों से आंसू छलकते देख उसे रोना बंद करने के लिए कहना पड़ता है। इस कलाकारी को देख सभी लोग इस छोटी बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। 

इस लड़की को अवार्ड देना चाहिए
इस वीडियो को फेसबुक पर Mrs Bean AKA Nicky यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दस लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 90 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड दिया जाए। एक यूजर ने लिखा कि ये एक्टिंग नहीं था। वह सच में रो रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।