1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बच्ची ने मुंह से निकाली शेर की दहाड़, सुनने वाले लोग रह गए हक्के-बक्के

Video: बच्ची ने मुंह से निकाली शेर की दहाड़, सुनने वाले लोग रह गए हक्के-बक्के

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 27, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 05:53 pm IST

क्या कोई बच्ची खूंखार शेर की दहाड़ मार सकती है? सुनकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है लेकिन इस वीडियो को देखिए जिसमें यह एक 5-6 साल की मासूम बच्ची शेर की दहाड़ इतनी साफ और सटीक निकाल रही है कि अगर बच्ची ना दिखे तो आप यहीं मान लेंगे कि कोई शेर ही दहाड़ रहा है।

दहाड़ मारती हुई बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है- India TV Hindi
दहाड़ मारती हुई बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है Image Source : SOCIAL MEDIA

शेर की दहाड़ की नकल करती एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मासूम सी बच्ची की इतनी खतरनाक दहाड़ सुन लोगों की जान हलक में आ जाएगी। बच्ची का नाम रिले के स्कॉट है। उसकी दहाड़ जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया। रिले की मां एमी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। वीडियो में रिले को असली शेर की दहाड़ के साथ हवा में सांस लेते और फिर बाहर छोड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- इतनी कम उम्र में इतनी जोरदार दहाड़।

शेर की दहाड़ निकालती बच्ची का वीडियो वायरल

वीडियो में दिख रही बच्ची मुश्किल से 5-6 साल की है। बच्ची की दहाड़ इतनी साफ और सटीक है कि अगर आंख बंद कर लें तो सचमुच लगेगा कि सामने कोई शेर दहाड़ मार रहा है। वीडियो में जब बच्ची की मां उससे पूछती है कि ये तुमने कैसे किया तो बच्ची जवाब देती है कि इसकी मैंने खूब प्रैक्टिस की है। देखने में बच्ची इतनी क्यूट सी लग रही है कि उसके मुंह से ऐसी दहाड़ की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और काफी लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर यकीन

25 अप्रैल को अपलोड किए जाने के बाद इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि इस तरह की आवाज निकालने में महारत हासिल करना बड़े लोगों की तुलना में बच्चों के लिए ज्यादा आसान है। बच्चे बहुत तेजी से सीखते हैं और जो कुछ भी ठान लेते हैं उसे करने में सक्षम होते हैं। इसीलिए, एक माता-पिता के रूप में, आपको अपने बच्चे को हमेशा यह बताना चाहिए कि इस दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो वे नहीं कर सकते। कई लोगों ने कहा- बच्ची बहुत चुलबुली और स्मार्ट है।

ये भी पढ़ें:

Video: 51 ट्रैक्टरों को लेकर दूल्हे ने निकाली बरात, नजारा देख हैरान रह गए लड़की वाले

भाई साहब ये किस लाइन में आ गए आप? शादी में ढोल पीटते शख्स को देख लोगों को याद आए हार्दिक पांड्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।