1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सैलरी ही नहीं अगर CIBIL Score भी कम हुआ तो नहीं मिलेगी लड़की, महाराष्ट्र से सामने आया शादी टूटने का यह मामला

सैलरी ही नहीं अगर CIBIL Score भी कम हुआ तो नहीं मिलेगी लड़की, महाराष्ट्र से सामने आया शादी टूटने का यह मामला

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 09, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 03:54 pm IST

महाराष्ट्र के मुरतिजापुर में एक लड़के की शादी सिर्फ इसलिए कैंसिल हो गई क्योंकि उसका सिबिल स्कोर कम था। शादी कैंसिल होने के बाद इस मामले की चर्चा चारों तरफ होने लगी है।

लड़के का CIBIL Score कम था इसलिए नहीं हुई शादी- India TV Hindi
लड़के का CIBIL Score कम था इसलिए नहीं हुई शादी Image Source : SOCIAL MEDIA/ META/ AI

कोई भी लड़की वाले जब अपनी बेटी की शादी किसी से करते हैं तो वे सबसे पहले लड़के की आर्थिक स्थिति को चेक करते हैं। ताकि उनकी बेटी जहां जाए, वहां राज कर सके। लड़की वाले सबसे पहले दूल्हे की सैलरी पूछते हैं। अगर लड़का ठीक-ठाक कमा लेता है तो बेटी की शादी उस लड़के से फिक्स कर दी जाती है। लेकिन अब शादी तय करने से पहले लड़के की आर्थिक स्थिति जांचने के लिए एक और नया पैमाना आ गया है। जिसमें लड़के का CIBIL स्कोर चेक किया जाएगा। अगर सैलरी के साथ-साथ CIBIL स्कोर भी सही निकला तभी शादी फिक्स हो पाएगी। अगर नहीं तो रिश्ता भूल जाओ। कुछ ऐसा ही हुआ महाराष्ट्र के मूर्तिजापुर में रहने वाले एक लड़के के साथ। जहां लड़के की शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि उसका CIBIL स्कोर कम था।

चेक किया गया लड़के का CIBIL स्कोर

बता दें कि, मूर्तिजापुर में दो परिवारों के बीच शादी की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी। सब कुछ तय हो गया था। लड़का और लड़की एक-दूसरे को पसंद भी कर चुके थे। रिश्ता उस मोड़ पर था कि बस शादी की डेट फाइनल करनी है और उस दिन शादी हो जाएगी। सब कुछ सही ही चल रहा था लेकिन अचानक से लड़की के मामा ने लड़के का CIBIL स्कोर देखने की बात कर दी। मामा जी CIBIL Score चेक करने पर अड़ गए। आखिरकार मामा को लड़के का CIBIL स्कोर दिखाया गया। जिसे देखने के बाद ही शादी का यह रिश्ता लड़की वालों ने तोड़ दिया। 

लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता

दरअसल, जब लड़के का सिबिल स्कोर चेक किया गया तो पता चला कि उसका CIBIL स्कोर काफी कम था। लड़के ने कई बैंकों से कर्ज लिया था और उसकी आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं थी। ऐसे में लड़की के मामा और परिवार के लोगों ने उस लड़के से अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के मामा और उसके घर वालों का कहना था कि अगर लड़का पहले से ही कर्ज में डूबा है, तो हमारी बेटी का भविष्य उसके साथ कैसे सुरक्षित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

भाई कर्म करने गया और कांड हो गया, वायरल Video को देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

दीदी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था, वायरल Video देख आप खुद कहेंगे ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।