1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप पर पहुंच गया बाघ, आस-पास मौजूद लोगों में फैला खौफ, वायरल हो रहा है Video

पेट्रोल पंप पर पहुंच गया बाघ, आस-पास मौजूद लोगों में फैला खौफ, वायरल हो रहा है Video

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 06, 2026 01:38 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 01:41 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया। बाघ के कारण आस-पास रोड पर जा रहे लोगों में भय फैल गया। सोशल मीडिया पर इस बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है।

nagpur tiger roaming on petrol pump- India TV Hindi
पेट्रोल पंप पर घूमता दिखा बाघ। Image Source : PTI

मनुष्यों और जानवरों के बीच बीते कुछ समय में संघर्ष की स्थिति बढ़ती दिखाई दी है। कई बार जंगली जानवरों ने इंसानी इलाकों में घुसकर लोगों पर हमले किए हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। कई बार जानवरों के इंसानी इलाकों में घुसने के वीडियो भी सामने आते रहते हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है जहां पर एक पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नागपुर जिले के कुही तालुका के मांढल में एक पेट्रोल पंप के पास बाघ देखा गया। बाघ जब पेट्रोल पंप पर देखा गया तब सुबह-सुबह का वक्त था। कुही मंडल की यह आम सड़क है। सुबह का वक्त होने की वजह से चहल कदमी ज्यादा नहीं थी। तभी वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा कि एक बाघ पेट्रोल पंप पर खड़ा है। गनीमत यह रही कि पेट्रोल पंप पर उस समय बंद था।

लोगों ने अपनी बाइक पीछे मोड़ी

पेट्रोल पंप पर बाध को खुलेआम घूमता देख कर लोगों के मन में भय फैल गया। बाघ थोड़ी देर पेट्रोल पंप पर रुका और घूमता रहा। इसके बाद बाघ पेट्रोल पंप से आगे बढ़कर मुख्य सड़क की तरफ निकला। बाघ को रोड की तरफ आते हुए देखकर बाइक सवार लोगों ने अपनी बाइक पीछे मोड़ ली।

वीडियो हो रहा है वायरल

बाघ को खुलेआम पेट्रोल पंप पर घूमते हुए देखकर लोग डरे हुए थे। इसी बीच कुछ राहगीरों ने अपने मोबाइल से बाघ का वीडियो बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ देर पेट्रोल पंप पर रुकने के बाद बाघ सड़क पार करते हुए खेतों की झाड़ियां में ओझल हो गया। लेकिन बाघ कि खबर से गांव वालों में डर समा गया है। बता दें कि बीते कुछ समय में महाराष्ट्र के कई जिलों में तेंदुओं का आतंक देखने को मिला था। इन हमलों में कई लोगों की जान चली गई थी। ये मामला विधानसभा में भी उठा था। आगे देखिए पेट्रोल पंप पर घूमते हुए बाघ का Video

ये भी पढ़ें- मैगी के एक पैकेट में कितने नूडल्स होते हैं, शख्स ने गिनकर बताया तो यूजर्स बोले- 'गजब खाली आदमी हो भाई'

डच दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे के सामने दी शानदार 'घूमर' डांस परफॉर्मेंस, अदाएं देख फैन हुए यूजर्स; कहा- 'यह बहुत प्यारा है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।