1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डच दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे के सामने दी शानदार 'घूमर' डांस परफॉर्मेंस, अदाएं देख फैन हुए यूजर्स; कहा- 'यह बहुत प्यारा है'

डच दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे के सामने दी शानदार 'घूमर' डांस परफॉर्मेंस, अदाएं देख फैन हुए यूजर्स; कहा- 'यह बहुत प्यारा है'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 06, 2026 11:54 am IST,  Updated : Mar 06, 2026 11:54 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डच दुल्हन ने मारवाड़ी दूल्हे के सामने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी है।

Dutch bride video, Ghoomar dance performance video, aaj ka viral video, viral video, viral news  - India TV Hindi
वीडियो हो रहा वायरल। Image Source : IG/@RITUALSTOREELS

Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स का दिल ऐसे एक वीडियो को देखकर खुश हो गया जिसमें नीदरलैंड्स (डच) की एक दुल्हन ने अपने मारवाड़ी दूल्हे को राजस्थानी घूमर डांस का शानदार सरप्राइज दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को जीत रहा है। दुल्हन लोट्टे लीला ने पारंपरिक राजस्थानी गाने पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देख दूल्हा नीलेश नहार पूरी तरह हैरान और खुश रह गया। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @RitualsToReels पर शेयर किया गया है। जहां कैप्शन में लिखा है, "When the Dutch bride surprises the Marwadi groom with a Rajasthani song." वीडियो में दुल्हन ब्राइट येलो लहंगा-चोली में सजी हुई स्टेज की ओर बढ़ती हैं। वह हाथों में फूलों की पंखुड़ियां लिए धीरे-धीरे चलती हैं और फूल बरसाते हुए परफॉर्मेंस शुरू करती हैं। जैसे ही राजस्थानी लोकगीत बजता है, लोट्टे घूमर के पारंपरिक स्टेप्स करने लगती हैं। उनके मूव्स में आत्मविश्वास, खुशी और सांस्कृतिक सम्मान साफ झलकता है। घूमर की चक्करदार मुद्राएं, हाथों की लयबद्ध गतिविधियां और चेहरे पर मुस्कान देखकर मेहमान तालियां बजाने लगते हैं। कई लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। परफॉर्मेंस के अंत में लोट्टे ने मजाकिया अंदाज में दूल्हे का हाथ पकड़ा और उसे भी डांस फ्लोर पर खींच लिया। नीलेश पहले तो शरमा रहे थे, लेकिन जल्द ही वह भी साथ नाचने लगा। यह पल पूरी तरह रोमांटिक और यादगार बन गया। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो देखने के बाद यूजर ने लिखा कि, "प्यार में लोग ऐसा ही करते हैं। ये बहुत प्यारा है, बुरी नजरों से दूर रहो।" दूसरे ने कहा कि, "वह घूमर तो वाकई शानदार है।" तीसरे ने लिखा, "बहुत ही खूबसूरत जोड़ा है।" चौथे ने कहा, "यह राजस्थान का रंग है, इसे राजस्थान कहा जाता है।" 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।