1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लंगूर को लेकर बूथ पर वोट डालने पहुंचा शख्स, कुत्ते से जान बचाने के बाद हुई ये गहरी दोस्ती

लंगूर को लेकर बूथ पर वोट डालने पहुंचा शख्स, कुत्ते से जान बचाने के बाद हुई ये गहरी दोस्ती

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 26, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 07:11 pm IST

महाराष्ट्र में दूसरे चरण में वर्धा सहित 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान एक अनोखा वाकया देखने को मिला। जहां अक व्यक्ति अपने पालतू लंगूर को अपने साथ लेकर वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचा। शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अपने लंगूर के साथ विनोद क्षीरसागर - India TV Hindi
अपने लंगूर के साथ विनोद क्षीरसागर Image Source : SOCIAL MEDIA

2024 के महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स अपने पालतू लंगूर को लेकर पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचा। मामला वर्धा जिले का है। शख्स का नाम विनोद क्षीरसागर है। विनोद अपने पालतू लंगूर 'बजरंग' के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। जिसके बाद विनोद इंटरनेट पर छा गए और लंगूर के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। विनोद बताते हैं कि "यह (लंगूर) पिछले 3 महीनों से मेरे साथ है। आवारा कुत्तों ने इस पर हमला किया था और इसे 3 टांके आए थे। यह किसी और के पास नहीं जाता है, लेकिन मैं जहां भी जाता हूं मेरे साथ ही रहता है। आज इसने मतदान में भी मेरा साथ दिया। यह मेरे बच्चे की तरह है इसने किसी को परेशान नहीं किया।'' विनोद अपने पालतू लंगूर को खाने में दूध के साथ अंगूर, सेब सहित अन्य चीजें देते और वह उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं।  

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक नन्हे से लंगूर को अपने गोद में उठाकर चल रहा है। वहीं, लंगूर शांत होकर उससे चिपका हुआ है। शख्स उस लंगूर को अपने बच्चे की तरह लेकर मतदान केंद्र की तरफ जा रहा है। पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद वह शख्स लंगूर के साथ मतदान करता है। बता दें कि आज महाराष्ट्र में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान मतदान दलों ने उन्हें अंदर लंगूर को अंदर ले जाने से रोका था, हालांकि बाद में उन्हें बजरंग के साथ अंदर जाने दिया गया।

ये भी पढ़ें:

DJ पर जैसे ही बजा नागिन धुन, अंकल बन गए नाग और लगे फुंफकार मारकर सबको डसने

Mission Impossible के टॉम क्रूज़ भी इस बंदे के आगे हैं फेल, मरियल सी स्कूटी पर अकेले लादकर ले गया भारी-भरकम अलमारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।