1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10 सेकेंड में शख्स ने खाई पूरी आइसक्रीम, देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

10 सेकेंड में शख्स ने खाई पूरी आइसक्रीम, देख लोगों ने पकड़ लिया सिर

 Published : Apr 25, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 05:18 pm IST

क्या आप विश्वास करेंगे अगर हम आपसे कहे कि किसी ने सिर्फ 10 सेकंड में स्टीक वाली आइसक्रीम खा ली?

ate ice cream in ten seconds- India TV Hindi
दस सेकंड में आइसक्रीम खा ली Image Source : SOCIAL MEDIA

गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे मौसम में कौन आइसक्रीम नहीं खाना चाहेगा। अगर आप आइसक्रीम के शौकीन हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। क्या आप विश्वास करेंगे अगर हमने आपको बताया कि किसी ने सिर्फ 10 सेकंड में स्टीक वाली आइसक्रीम खा ली? हम समझ सकते हैं कि इस पर यकीन करना मुश्किल है, ऐसा नहीं हो सकता। अभी तक हम भी यही सोच रहे थे लेकिन इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। 

10 सेकेंड में खत्म कर देता है आइसक्रीम

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आइसक्रीम बेचने वाला नजर आ रहा है। इसी वीडियो में एक युवक आइसक्रीम बेचने वाले से पूछता है कि क्या दस सेकंड में आइसक्रीम खाओगे। इस पर आइसक्रीम वाला जवाब देता है कि हां खा जाउंगा। आप वीडियो में साफ सुन और देख सकते हैं कि दोनों के बीच शर्त लगी है कि अगर तुम खा गए तो हम तुम्हें 100 रुपये देंगे।

वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आइसक्रीम बेचने वाला भी कहता है कि अगर मैं नहीं खा पाया तो मैं तुम्हें 100 रुपये दूंगा। युवक भी यह सुनकर हैरान हो जाता है। इसके बाद क्या टाइमर चालू होता है और देखते ही देखते आइसक्रीम वाला उसे 10 सेकेंड में खत्म कर देता है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, ऐसा भी हो सकता है कि यह वीडियो एडिटेड हो।

क्या यूजर्स ने कहा?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम ने शेयर किया है। वीडियो के ऊपर इंस्टाग्राम यूजर्स के रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि आइसक्रीम वाला स्मार्ट है भाई। एक यूजर ने लिखा कि क्या रैपर में आइसक्रीम था? एक यूजर ने लिखा कि क्या सच में आइसक्रीम खा गया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।