1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने धुरंधर 2 का नाइट शो बुक करके गलती कर दी, सिनेमा हॉल में ही ब्रश करके निकला बाहर; VIDEO वायरल

भाई ने धुरंधर 2 का नाइट शो बुक करके गलती कर दी, सिनेमा हॉल में ही ब्रश करके निकला बाहर; VIDEO वायरल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 28, 2026 02:26 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 02:26 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धुरंधर 2 फिल्म का नाइट शो बुक करने पर एक शख्स को फिल्म देखते-देखते सुबह हो गई, जिसके बाद वह ब्रश करता दिखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : IG/RAJVEER_KE_VLOGS_

Viral Video: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों आदित्य धर की धुरंधर 2 फिल्म गजब का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही करोड़ों की कमाई कर ली है। एक तरफ जहां लोग इस फिल्म की पीक डिटेलिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ यूजर्स फिल्म की लेंथ को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धुरंधर 2 फिल्म का नाइट शो बुक करने पर एक शख्स को फिल्म देखते-देखते सुबह हो गई। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सिनेमा हॉल के बॉशरूम में ब्रश करता दिखा। वीडियो बना रहे युवक ने उससे पूछा तो ब्रश कर रहे युवक ने कहा कि उसने धुरंधर 2 का नाइट शो बुक किया था। फिल्म देखते-देखते सुबह हो गई। अब वह ब्रश करके यहीं से काम पर चला जाएगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @rajveer_ke_vlogs_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को यूजर ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई डायरेक्ट ऑफिस चले जाओ नहा के। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नहा भी लेना वहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे बोला होता साबुन टॉवेल कपड़े सब लाना था।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: यूपी पुलिस में सिंघम के नाम से मशहूर ASP अनुज चौधरी धुरंधर-2 देखने पहुंचे, अतीक अहमद को लेकर कह दी बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।