Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. धरी रह गई रंगबाजी! वंदे भारत स्लीपर से उतरकर चाय पीने लगे जनाब, फिर हुआ वही जिसका डर था; देखें Video

धरी रह गई रंगबाजी! वंदे भारत स्लीपर से उतरकर चाय पीने लगे जनाब, फिर हुआ वही जिसका डर था; देखें Video

Written By: Shaswat Gupta
Published : Feb 12, 2026 01:12 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 01:12 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स वंदे भारत ट्रेन से उतरकर चाय पीने लगा तभी उसकी ट्रेन चल पड़ गई।

Vande Bharat Express, Vande Bharat Sleeper, Howrah Railway Station, automatic train doors, Indian Ra- India TV Hindi
Image Source : X/@NALANDA_INDEX ट्रेन पकड़ता शख्स।

Viral Video : वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज स्वदेशी, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है जो 160-180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ये ट्रेनें प्रमुख स्टेशनों पर अक्सर सिर्फ दो मिनट के छोटे हॉल्ट के लिए जानी जाती हैं। इनके दरवाजे ऑटोमेटिक हैं और ठहराव के बाद तुरंत बंद हो जाते हैं। ये बातें जानते हुए भी कुछ यात्री जानबूझकर लापरवाही कर देते हैं। ऐसा ही कुछ कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां पर एक व्यक्ति चाय पीने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से उतरा इसके बाद जो कुछ हुआ सोशल मीडिया पर तत्काल सभी का ध्यान खींचा। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @Nalanda_index नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में वह व्यक्ति हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म पर चाय का कप लिए खड़ा था। जिस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में वह यात्रा कर रहा था, उसके दरवाजे बंद हो जाते हैं और ट्रेन चलने लगती है। वह ट्रेन को रोकने का इशारा करता है, लेकिन असफल रहता है। तभी आरपीएफ का एक अधिकारी स्थिति को देखता है और लोको पायलट को ट्रेन रोकने का संकेत देता है। अंततः ट्रेन रुक जाती है और वह व्यक्ति दोबारा ट्रेन में चढ़ने में कामयाब हो जाता है। खबरों के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ असम के कामाख्या जा रहे थे। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति ट्रेन के ऑटोमेटिक दरवाज़े बंद होने से बाहर छूट गया। ट्रेन चलने लगी, लेकिन सौभाग्य से पुलिस ने समय रहते उसे रोक दिया। उसके परिवार की लापरवाही के कारण वह पीछे छूट गया। यह सबके लिए एक डरावना सबक है!' 

यूजर्स ने लगाई लताड़ 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों का मानना ​​था कि वह व्यक्ति लापरवाह था और उसे मदद मिलने के बजाय परिणाम भुगतने चाहिए थे। एक यूजर ने लिखा कि, 'इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है। हम वंदे भारत को दिल्ली सरकार की बस नहीं बना सकते जिसे हम जब चाहें और जहां चाहें रोक सकें। यह उस व्यक्ति की गलती थी और उसे इसके परिणाम भुगतने चाहिए, न कि पूरी ट्रेन को रोकना चाहिए।' दूसरे ने लिखा कि, 'इन यात्रियों को 2 मिनट के ठहराव में भी पूरा स्टेशन घूमने की आदत लगी हुई है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अगर वह समय पर नहीं पहुंच पाता है, तो उसे ट्रेन में चढ़ने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है... उसकी मूर्खता के लिए पूरी ट्रेन को रोकना हमारी व्यवस्था का मजाक है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'इसीलिए भारत में हमें अच्छी चीजें नहीं मिल पातीं। उस व्यक्ति को ट्रेन छूट जानी चाहिए थी और यह सबके लिए एक अच्छा सबक होता।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'हर समय चाय पीने का इतना जुनून क्यों है??' एक और यूजर ने लिखा कि, 'एक व्यक्ति के लिए पूरी ट्रेन रोक देना। यह यूट्यूब पर साल के सबसे भावुक पलों वाले वीडियो में शामिल हो जाएगा। कानून क्या है? वो तो आता-जाता रहता है। पुलिस अधिकारी को भी वीरता के लिए पुलिस पदक मिलना चाहिए।' कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा 'हम विकास के लायक नहीं हैं।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता है; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर 

वॉशरूम के गेट पर WC का बोर्ड क्यों लगा होता है, आखिर क्या है इसका मतलब; हर किसी को जानना जरूरी 
 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement