1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बार फिर डांस करते-करते व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, देखें वीडियो

एक बार फिर डांस करते-करते व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, देखें वीडियो

 Published : Mar 21, 2023 12:59 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 12:59 pm IST

एक बार फिर से सामने आया है। जिसमें एक शख्स डांस करते हुए गिर जाता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि व्यक्ति की मौत हार्ट से हो गई है।

heart attack viral video- India TV Hindi
नाचते-नाचते आया हार्ट अटैक Image Source : INSTAGRAM

देश में इन दिनों हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। लोगों का इस तरह जाना अपने पीछे एक सवाल छोड़ते जा रहा है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि अचानक इतने हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या तेजी से कैसे बढ़ रही है? ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कोई डांस करते हुए गिर जाता है तो कोई जिम में वर्कआउट करते हुए गिर जाता है। इसकी चपेट में आम आदमी ही नहीं बल्कि फिल्म जगत और कई बड़े लोग शामिल हैं, जिनकी इसी तरह मौत हो चुकी है। ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है। जिसमें एक शख्स डांस करते हुए गिर जाता है।

नाचते हुए गिर जाते हैं जमीन पर 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक पार्टी में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। सभी डांस की मस्ती में झूम रहे हैं लेकिन कोई नहीं जानता कि चंद लम्हों के बाद नजारा बदल जाएगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन शख्स डांस कर रहे हैं। वे सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तभी डांस करते हुए कोर्ट पहने एक शख्स सोफे के पास गिर पड़ता है। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि इस शख्स की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं कि युवक की मौत हुई है या नहीं। 

अब किसकी बारी है?
हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनकी मौत सिर्फ हार्ट अटैक से हुई। कुछ दिन पहले बिहार में जयमाला कार्यक्रम के दौरान एक दूल्हे की मौत हो गई थी। वह भी मंच पर खड़े-खड़े अचानक गिर पड़ा था। और पिछले महीने 19 साल के एक युवक की डांस करने के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे में मरने से लोगों के बीज डर का माहौल बना गया है। मौत कब किसके घर दस्तक दे दे कोई नहीं जानता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।