1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं फौलाद से बना शरीर, लड़के ने पैर से मारकर टेढ़ा कर दिया लोहे का रॉड, Video देख लोग कहने लगे Iron Man

इसे कहते हैं फौलाद से बना शरीर, लड़के ने पैर से मारकर टेढ़ा कर दिया लोहे का रॉड, Video देख लोग कहने लगे Iron Man

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 01, 2024 06:24 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 06:24 pm IST

एक शख्स ने अपनी लात से मारकर लोहे के रॉड को टेढ़ कर दिया। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लीजिए।

लोहे के रॉड को पैर से मारकर किया टेढ़ा- India TV Hindi
लोहे के रॉड को पैर से मारकर किया टेढ़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

अपने टैलेंट को दिखाना है तो सोशल मीडिया सबसे बेहतर जगह है। लोग इसी वजह से सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा दिखाते रहते हैं। कोई गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट करता है तो कई डांस से अपने जलवे दिखाता है। कुछ लोग अपनी बॉडी फ्लेक्स कर अपनी ताकत साबित करते हैं तो कुछ लोग अजीबोगरीब करामात दिखाकर। हाल में एक ऐसे ही लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो अपनी ताकत दिखाने के लिए अपने पैरों से मारकर एक रॉड को टेढ़ा कर दिया।

पैरों से मारकर टेढ़ा कर दिया लोहे का रॉड

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपने सामने रखे लोहे की रॉड को अपने पैरे से सिर्फ 3 किक मारकर उसे चेढ़ा कर देता है। लोगों को रॉड नकली ना लगे इसलिए वहां मौजूद लोगों ने उस रॉड को छूकर यह तसल्ली कर ली कि रॉड असली है या नकली। इसके बाद एक आदमी उस रॉड को लेकर खड़ा हो गया। जिसके बाद वह शख्स लगातार तीन बार जोर-जोर से उस रॉड को अपने पैरों से किक करता है। जिसके बाद वह रॉड मुड़ जाता है। मुड़े हुए रॉड को देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए और शख्स का तारीफ में तालियां बजाने लगे। 

बंदे में दम है

इस कारामात को दिखाने वाले लड़के का नाम इलियास है और वह इस तरह के स्टंट करते रहता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर इलियास ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक 65 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब साढ़े 4 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा - ये है फौलाद का शरीर। दूसरे ने लिखा - इसकी हड्डियों में फास्फोरस की जगह आयरन पाउडर भरा है। तीसरे ने लिखा - ये तो आयरन मैन है। चौथे ने लिखा - कुछ भी कहो बंदे मे दम है। 

ये भी पढ़ें:

'जिसे प्रोटिन शेक पिलाया उसी ने छीन ली गर्लफ्रेंड', GYM के फिडबैक पर लड़के ने सुनाई अपने ब्रेकअप की दर्द भरी कहानी

घर पर प्लास्टर करवाने के लिए मकान मालिक ने लगाया गजब का दिमाग, Video देख दंग रह गए लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।