1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'जिसे प्रोटिन शेक पिलाया उसी ने छीन ली गर्लफ्रेंड', GYM के फिडबैक पर लड़के ने सुनाई अपने ब्रेकअप की दर्द भरी कहानी

'जिसे प्रोटिन शेक पिलाया उसी ने छीन ली गर्लफ्रेंड', GYM के फिडबैक पर लड़के ने सुनाई अपने ब्रेकअप की दर्द भरी कहानी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 01, 2024 05:38 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 05:38 pm IST

लड़के ने अपने जिम को एक स्टार की रेटिंग देते हुए अपने ब्रेकअप की दर्द भरी कहानी शेयर की। जिसमें उसने बताया कि जिस दोस्त के साथ अपना प्रोटिन शेक शेयर किया उसी दोस्त ने उसकी गर्लफ्रेंड छीन ली।

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image) Image Source : FREEPIK

जब इंसान प्यार में धोखा खाता है, तब उसका दर्द उसके अलावा किसी को भी समझ नहीं आता। लेकिन उस वक्त कोई करे भी तो क्या करे। लोग अपने इस दुख को बांटने के लिए सहारा ढूंढते हैं पर यह दुनिया उसके दुख को समझने की जगह उस पर खिल्ली उड़ाती है। उसके मजे लिए जाते हैं और कई लोग तो ऐसे इंसान को बेवकूफ, कमजोर और पागल आशिक भी कहने लगते हैं। लेकिन यह दुख उसके लिए कितना बड़ा होता है, उसे सिर्फ वह शख्स ही जान सकता है। बाकी लोग तो बस सांत्वना और ज्ञान देते रहते हैं। हाल में एक ऐसे ही लड़के का दुख सोशल मीडिया पर इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां उसने अपने ब्रेकअप की दर्द भरी कहानी शेयर की।

लड़के ने बताई अपने ब्रेकअप की कहानी

लड़के ने अपनी स्टोरी जिम के फिडबैक पेज पर शेयर की और जिम को रेटिंग के तौर पर केवल एक स्टार दिया। लड़के के इस फिडबैक का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। फिडबैक के स्क्रीनशॉट से यह पता चलता है कि लड़का पुणे (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। लड़के ने अपनी स्टोरी में बताया कि, "मैंने कुछ महीने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस जिम को ज्वाइन किया था। जगह अच्छी है, लोग भी अच्छे हैं फिर भी मैं इस जिम को एक स्टार दे रहा हूं क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड श्रुति ने मेरे जिम में आने वाले अभिषेक नाम के लड़के के साथ मुझे धोखा दिया। शुरू में मुझे लगा था कि वे दोनों सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन बाद में उनका रिश्ता गहराने लगा। मैंने अभिषेक के साथ अपना प्रोटीन शेक भी शेयर किया था, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। अब वे दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं और मैं अकेला रह गया हूं।”

फिडबैक पेज पर लड़के की स्टोरी
Image Source : SOCIAL MEDIAफिडबैक पेज पर लड़के की स्टोरी

लड़के के स्टोरी पर लोगों ने दी कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया

लड़के की यह सैड स्टोरी वायरल होते ही लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। कई लोगों ने लड़के का मजाक उड़ाया तो कई लोगों ने उसके साथ सहानुभूति जताई। वहीं, कई लोगों ने लड़के की गर्लफ्रेंड को भी बुरा-भला कहा। जैसे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - समझ में नहीं आ रहा कि आज कल लोगों को हो क्या गया है, जो हर वक्त किसी बेहतर की तलाश में लगे रहते हैं। दूसरे ने लिखा - ऐसे धोखेबाज दोस्त किसी को ना मिले। तीसरे ने लिखा - दुख मिले हजार लेकिन ऐसी गर्लफ्रेंड ना मिले। चौथे ने लिखा - भाई आगे बढ़ों, सब ठीक हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें:

घर पर प्लास्टर करवाने के लिए मकान मालिक ने लगाया गजब का दिमाग, Video देख दंग रह गए लोग

Viral Video: दो टांगों पर सरपट भागता दिखा बंदर, रफ्तार इतनी कि इंसान भी हो जाए पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।