1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सब्जी और कॉकरोच मारने वाली दवा की अलग-अलग पैकिंग शख्स को आई पंसद, Zepto की तारीफ कर कही ये बात

सब्जी और कॉकरोच मारने वाली दवा की अलग-अलग पैकिंग शख्स को आई पंसद, Zepto की तारीफ कर कही ये बात

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 27, 2026 06:33 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 06:33 am IST

Viral Post : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अचानक चर्चा में आ गई है। इसमें एक शख्स ने सब्जी और कॉकरोच मारने वाली दवा की अलग-अलग पैकिंग करने पर Zepto की तारीफ की है।

man praised zepto, zepto, viral news, viral news in hindi, india tv- India TV Hindi
सब्जी और दवा की अलग-अलग पैकिंग। Image Source : IG/@KOMMAWARSWAPNIL

Viral Post : भारत में ऑनलाइन राशन और सब्जी मंगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जो मुख्य रूप से 10-20 मिनट में डिलीवरी (Quick Commerce) और डिस्काउंट पर केंद्रित है। कई प्रमुख ऐप्स के माध्यम से लोग घर बैठे ताजे फल, सब्जियां और किराना सामान मंगा रहे हैं, जिससे यह अब मेट्रो शहरों से छोटे शहरों तक लोकप्रिय हो गया है। एप से सामान मंगाने के नफा-नुकसान से जुड़े वीडियो अक्सर यूजर्स शेयर करते रहते हैं। मगर, हाल ही में एक वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है। इसमें शख्स ने बताया कि वह अपनी एक डिलीवरी से काफी खुश था क्योंकि उसे बहुत ही अच्छे से पैक किया गया था। दरअसल, इसके तहत उसकी सब्जी और कॉकरोच मारने वाली दवा को अलग-अलग पैक किया गया था जो कि उसे काफी पसंद आया। 

एक्स पर शेयर की पोस्ट 

इस पोस्ट को एक्स पर @KommawarSwapnil नामक हैंडल से शेयर किया गया है। यूज़र ने बताया, 'ज़्यादातर क्विक कॉमर्स ब्रांड्स को स्पीड की समस्या नहीं होती। उन्हें तो सामान्य ज्ञान की कमी होती है। आज मैंने ज़ेप्टो से ऑर्डर किया। मुझे जो बात सबसे ज़्यादा अच्छी लगी, वो ये थी: टमाटर ऊपर रखे थे और HIT स्प्रे अलग से पैक किया गया था। सब्ज़ियां कुटी हुई नहीं थीं। सलाद में कोई केमिकल या परफ्यूम नहीं था। यही है ऑपरेशनल मैच्योरिटी। विज्ञापन नहीं, बिलबोर्ड नहीं, बस बुनियादी सोच।' तस्वीर में दो पेपर बैग दिखाए गए थे। पहले बैग में मच्छर भगाने वाली दवा थी, जबकि दूसरे में खाने-पीने की सभी चीज़ें थीं। सब्ज़ियों को सावधानी से ऊपर रखा गया था ताकि वे खराब न हों। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी अपने अनुभव साझा करना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “किसी ने मेरे लिए चॉकलेट ऑर्डर कीं और गिफ्ट पैक के लिए अतिरिक्त पैसे लिए। चॉकलेट और गिफ्ट पैक अलग-अलग एक साधारण ब्लिंकइट पेपर बैग में आए।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “शायद समय के साथ उन्होंने सीख लिया है। पहले ज़ेप्टो ने हार्पिक और आलू एक साथ भेजे थे, डिटर्जेंट और चिप्स एक साथ भेजे थे। भयानक अनुभव।”   
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
 
ये भी पढ़ें -

मुंबई पुलिस का क्रिएटिव अंदाज! वायरल Monkey की फोटो यूज कर जारी किया हेल्पलाइन नंबर; यूजर्स को पसंद आया आ​इडिया

सऊदी अरब में खजूर को क्या कहते हैं शेख लोग, सपने में भी नहीं सोचा होगा नाम; खाने के शौकीन जान लें 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।