1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठा था शख्स, ट्रक वाले ने अगले ही पल निकाल दी सारी हेकड़ी

Video: पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठा था शख्स, ट्रक वाले ने अगले ही पल निकाल दी सारी हेकड़ी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 31, 2024 12:05 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 12:05 pm IST

पुलिस थाने के सामने बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठे एक शख्स को ट्रक वाले ने एक झटके में परलोक के दर्शन करा दिए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रक वाले ने बीच सड़क पर बैठे शख्स को मारी टक्कर- India TV Hindi
ट्रक वाले ने बीच सड़क पर बैठे शख्स को मारी टक्कर Image Source : SOCIAL MEDIA

यातायात से जुड़े कई तरह के नियम होते हैं। अगर कोई इन नियमों को नहीं मानता तो पुलिस द्वारा उन पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन अगर कोई पुलिस चौकी के सामने ही इन नियमों की धज्जियां उड़ाए तो कोई भी उसे टोकने में संकोच करेगा। लोगों को लगता है कि पुलिस चौकी के सामने अगर गलत हरकत कर रहा है तो यकीनन कोई बड़ा पुलिस अफसर ही होगा। ऐसे लोगों से उलझने से पहले हर कोई एक पल को सोचेगा। लेकिन कई लोग ऐसे लोगों को भी सबक सिखाने में पीछे नहीं हटते। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स पुलिस थाने के सामने बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ा रहा था और पुलिस कुछ भी नहीं कर रही थी। लेकिन ऐसे में एक ट्रक वाले ने उस शख्स को ऐसा सबक सिखाया कि वह पूरी जिंदगी इसे याद रखेगा।

ट्रक वाले ने सिखाया सबक

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठा हुआ है। उसे बीच सड़क पर बैठा देख कोई कुछ नहीं बोल रहा था, ऐसे में वह शख्स पूरी सड़क को अपनी संपत्ति समझ रहा था और पूरी ठसक के साथ कुर्सी पर बैठकर अपने आप को किसी राजा से कम नहीं समझ रहा था। उसे लग रहा था कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं जो उसे वहां से हटने को बोलेगा। लेकिन अचानक से कुछ ऐसा होता है कि उसका सारा भ्रम एक बार में ही टूट जाता है। दरअसल, बीच सड़क पर एक ट्रक तेजी से आता है और कुर्सी पर बैठे शख्स को टक्कर मार देता है। शख्स कुर्सी छोड़ सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ता है। हालांकि ट्रक की स्पीड उतनी ज्यादा नहीं थी, इसलिए शख्स को ज्यादा कुछ नहीं होता बस वह कुर्सी से गिर पड़ता है। अगर स्पीड तेज होती तो शख्स अब तक दुनिया छोड़ चुका होता।

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ranvijaylive नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में यूजर ने बताया कि ये मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े 35 हजार लोगों ने देखा और 1200 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा - पूरा नशा उतर गया होगा, क्या जरूरत है यह सब करने की, कम से कम अपने घर परिवार और बीबी बच्चों की तो सोचना चाहिए, हाथ पैर तो टूट गए होंगे पता नहीं जान बची या गई। दूसरे ने लिखा - एक से एक सूरमा हैं इस धरती पर! वैसे कानून से बड़ा सूरमा कोई नही हुआ आज तक। तीसरे ने लिखा - गिरने के बाद देख ऐसे रहा जैसे राजगद्दी से उतार दिया गया हो। चौथे ने लिखा - बच गए नहीं तो चकनाचूर हो जाते। 

ये भी पढ़ें:

स्कूल में घुसा खतरनाक जीव तो लड़के ने पूंछ पकड़कर निकाला बाहर, Video देख आप भी कहेंगे- भाई ने क्या जिगरा पाया है

मां-बाप की तरह प्यार और फिक्र, हर आधे घंटे बाद कुत्ता चेक करने आता है कि बच्चा सो रहा या नहीं, देखें ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।