1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल में घुसा खतरनाक जीव तो लड़के ने पूंछ पकड़कर निकाला बाहर, Video देख आप भी कहेंगे- भाई ने क्या जिगरा पाया है

स्कूल में घुसा खतरनाक जीव तो लड़के ने पूंछ पकड़कर निकाला बाहर, Video देख आप भी कहेंगे- भाई ने क्या जिगरा पाया है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 30, 2024 12:49 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 12:49 pm IST

जब एक स्कूल में खतरनाक जीव घुस गया तो एक निर्भिक छात्र ने उसका पूंछ पकड़कर उसे खींचकर बाहर निकाला। मामले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खतरनाक जीव को खींचकर बाहर निकालता हुआ छात्र - India TV Hindi
खतरनाक जीव को खींचकर बाहर निकालता हुआ छात्र Image Source : SOCIAL MEDIA

सोचिए आप स्कूल गए हो और क्लास में घुसते ही आपको वहां बेहद ही खतरनाक जीव देखने को मिल जाता है। जाहिर सी बात है ऐसे जीव को देखते ही लोगों के प्राण सूख जाएंगे। उसे देखते ही पूरे स्कूल में भगदड़ मच जाएगी और लोग उल्टे पांव अपने छिपने का ठिकाना ढूंढने लगेंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे लड़के का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा जिसे देख आप भी यहीं कहेंगे कि इस लड़के के अंदर तो डर नाम की चीज ही नहीं है। दरअसल, वीडियो में लड़का अपने स्कूल में से एक खतरनाक जीव की पूंछ खींचकर बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है।

इतना साहसी लड़का अब तक नहीं देखा होगा आपने

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र स्कूल के अंदर से उस खतरनाक जीव की पूंछ खींचकर बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है। छात्र को उस जीव को निकालते देख अन्य छात्रों में भगदड़ मच गई। सभी चीखते-चिल्लाते हुए इधर से उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वह छात्र उस खतरनाक जीव को बहुत तेजी से घसीटते हुए स्कूल से बाहर निकाल रहा है। उस छात्र के पीछे-पीछे एक अन्य छात्र भी दौड़ा चला जा रहा है।

वीडियो पर लोगों ने किया कुछ यूं रिएक्ट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @safalbanoge नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि इन हरकतों की वजह से ही मर्दों की तुलना में स्त्रियां ज्यादा दिन तक जिंदा रहती हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों ने लड़के की बहादुरी की तारीफ करते हुए लिखा - भाई ने क्या जिगरा पाया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कहा कि इतना रिस्क लेना किसी के भी बस की बात नहीं है।

ये भी पढ़ें:

क्या आपने कभी देखे हैं उल्लू के कान? नहीं देखा तो आज इस Video में देख लें, इतने बड़े होते हैं कि यकीन करना मुश्किल

दो भाई दोनों तबाही! लड़कों ने अपनी सुरीली आवाज से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, Video देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।