जुगाड़ की जब भी बात होगी तो लिस्ट में भारत का नाम शायद सबसे ऊपर नजर आएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारत में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। जुगाड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में वायरल होते रहते हैं। कभी कोई शख्स चारपाई को मोटर से चलने वाली गाड़ी बना देता है। तो कोई पानी के गैलन में मोटर फिक्स करके उसे वाशिंग मशीन बना देता है। मगर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है वह थोड़ा सा अलग है। किसी शख्स ने वाशिंग मशीन तो नहीं बनाया मगर वाशिंग मशीन का बड़ा अनोखा इस्तेमाल किया है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी शख्स ने वाशिंग मशीन में आलू डाल दिए हैं। इसके अलावा एक जेट स्प्रे के जरिए उसमें लगातार पानी भी डाला जा रहा है। शख्स ने यह करने के बाद वाशिंग मशीन को चालू कर दिया है। मशीन के अंदर आलू घूमने के कारण अपने आप उसके छिल्के उतर रहे हैं। आपने आज तक वाशिंग का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए ही किया होगा, मगर इस शख्स ने तो आलू छिलने के लिए इसका इस्तेमाल कर डाला।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर darbhanga07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'ये कभी आजमा कर देखो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- इस फॉर्मूला का अविष्कार कौन किया भाई? दूसरे यूजर ने लिखा- ये वाशिंग मशीन नहीं, आलू छीलने वाली मशीन है। तीसरे यूजर ने लिखा- तभी तो हम बिहारी कहते हैं कि हमारे पास अलग ही टैलेंट होता है।
ये भी पढ़ें-
देखो-देखो क्या नजारा है! ऑपरेशन थिएटर में ही तम्बाकू मलता दिखा मरीज, देखिए Viral Video
संपादक की पसंद